IND vs BAN: बांग्लादेश से सीरीज हारने पर टीम इंडिया होगी WTC फाइनल से बाहर? जानिए क्या है समीकरण

IND vs BAN: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका को देखा जाए, तो टीम इंडिया फ़िलहाल टॉप पर चल रही है। भारतीय टीम जीत प्रतिशत के आधार पर पहले नम्बर पर है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का नाम आता है। कुछ टीमें फाइनल से बाहर हैं और कई टीमों की दौड़ दिलचस्प है।

भारतीय टीम टॉप पोजीशन के साथ अभी फाइनल में जाने की प्रबल दावेदार है लेकिन आने वाले मुकाबले टीम इंडिया के लिए अहम रहने वाले हैं। भारतीय टीम सबसे पहले आगामी घरेलू सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है। यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज है।

indian team

भारतीय टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में खेलने के लिए आगे बढ़ रही है। अगर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में पराजय मिलती है, तो मुश्किल हो सकती है। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को उनके घर में जाकर हराया है।

बांग्लादेश से भारत हारा तो क्या होगा

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अगर टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ता है, तो फाइनल में जाने के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी। इस स्थिति में टीम इंडिया को फाइनल में जाने के लिए बचे हुए सभी मुकाबलों में धमाका करना पड़ेगा।

फाइनल में कैसे जा सकती है टीम इंडिया

भारतीय टीम को अपने बचे हुए मैचों में से आधे जीतने होंगे। दस मैचों में से पांच मैच जीतने पर टीम इंडिया फाइनल में प्रवेश करेगी। अगर बांग्लादेश से भारतीय टीम दो मैच हारती है, तो आठ में से पांच मैच जीतने होंगे, यहाँ परेशानी खड़ी हो सकती है। इस वजह से बांग्लादेश से भारत को नहीं हारना है।

भारत को किसके खिलाफ होगी परेशानी

टीम इंडिया को बांग्लादेश के बाद घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलनी है। इसके बाद एक बड़ा और मुश्किल दौरा शुरू होगा। टीम इंडिया नवम्बर में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। वहां भारत के लिए काम आसान नहीं होगा।

घरेलू सीरीज में ही करना होगा धमाल

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच भारतीय टीम जीत लेती है, तो मामला यहीं समाप्त हो जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में जाकर बेहतर नहीं भी कर पाती तो परेशानी नहीं होगी। इस वजह से घर में होने वाली दोनों सीरीज में धमाल करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+