हार्दिक पांड्या की होगी कप्तानी से छुट्टी? सूर्या को मुंबई का लीडर बनाने की खबर से हड़कंप, सच्चाई आ गई सामने
IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने दो सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय किया था लेकिन बाद में वहां से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इस बार उनको कप्तानी से हटाने की सलाह आई है।
सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में टीम को टाइटल दिलाया है, ऐसे में उनको मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने की बात एक पूर्व वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने कही है। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि कृष्णमाचारी श्रीकांत हैं। उनके बयान ने तहलका मचा दिया है।

दो विनर कप्तान हार्दिक के अंडर खेल रहे
श्रीकांत के अनुसार मुंबई इंडियंस को सूर्या से इस साल कप्तानी करने के लिए कहना चाहिए ताकि देखा जा सके कि किस्मत बदलती है या नहीं। अगर हार्दिक खुद मैनेजमेंट से कहें कि सूर्या को लीड करने दें और मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा तो सारा विवाद ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सूर्या और रोहित जैसे वर्ल्ड कप विनर कप्तान भी हार्दिक के अंडर में खेल रहे हैं, यह एक अजीब स्थिति है।
हालांकि हार्दिक अभी भी आधिकारिक तौर पर कप्तान हैं, लेकिन श्रीकांत के इस बयान ने हवा दे दी है कि अगर शुरुआती मैचों में मुंबई का प्रदर्शन खराब रहा, तो मिड-सीजन में सूर्या को कप्तानी दी जा सकती है। याद रहे कि 2024 में हार्दिक के आने के बाद मुंबई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी, जिससे फैंस अभी भी नाराज हैं। रोहित शर्मा के फैंस भी हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद से नाराज चल रहे हैं।
डील से कप्तान बने थे हार्दिक
फ़िलहाल तो हार्दिक को कप्तानी से हटाने की कोई योजना दिखाई नहीं दे रही है। जब गुजरात टाइटंस से हार्दिक को मुंबई इंडियंस में लाया गया था, तो डील कप्तानी के लिए हुई थी। इस वजह से वह अपनी टीम की कप्तानी छोड़कर मुंबई में आने के लिए राजी हुए थे। ऐसे में इतना जल्दी तो सूर्यकुमार को कप्तान शायद ही बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications