रिकी पोंटिंग बोले- अगर दिनेश कार्तिक को भारत की विश्वकप टीम में जगह नहीं मिली जगह तो होगी हैरानी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भारत के पूर्व विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक ने 3 साल बाद भारतीय टीम में वापसी की है और अब टी20 विश्वकप के लिये टीम में वापसी कर सकते हैं। दिनेश कार्तिक आखिरी बार 2019 विश्वकप में भारतीय टीम के साथ खेलते नजर आये थे जिसके बाद वो टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में शानदार बल्लेबाजी की और चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया कि वो उन्हें भारतीय टीम में वापस जगह दें।

Ricky Ponting

दिनेश कार्तिक ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाये और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलती नजर आ रही है। वह आरसीबी के लिये फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आये और प्लेऑफ में जगह बना ली है। पहले मैच में दिनेश कार्तिक को अपना हुनर दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने 2 गेंद खेलकर नाबाद एक रन बनाये।

और पढ़ें: बेटी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं मोहम्मद शमी, नई बाइक के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अपनी टीम में कार्तिक को जरूर करूंगा शामिल

अपनी टीम में कार्तिक को जरूर करूंगा शामिल

इस बीच रिकी पोटिंग ने दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वो इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के लिये अपनी टीम का हिस्सा जरूर बनायेंगे।

आईसीसी रिव्यू में ईशा गुहा से बात करते हुए कहा,'मैं उन्हें जरूर शामिल करूंगा और मैं उन्हें पांचवे और छठे रोल के लिये अपने खेमे में शामिल करूंगा। उन्होंने आरसीबी के लिये इस साल जिस तरह से मैचों को खत्म किया और खेल को एक अलग स्तर पर ले गये। जब आप इस साल के आईपीएल पर नजर डालते हैं तो आप चाहते हैं कि आपके बेस्ट खिलाड़ी 3-4 मैच जिताते हुए देखना चाहते हैं। अगर आप उनको पछाड़कर जीत दिला सकते हैं तो इससे बेहतर वापसी नहीं हो सकती। कार्तिक ने इस साल बाकी खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा प्रभाव छोड़ा है।'

2007 के बाद नहीं खेले हैं टी20 विश्वकप

2007 के बाद नहीं खेले हैं टी20 विश्वकप

दिनेश कार्तिक भारतीय टीम की 2007 विश्वकप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे लेकिन उसके बाद से वो टीम से बाहर हो गये थे। रिकी पोंटिंग ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर दिनेश कार्तिक इसके बावजूद भारत की टी20 विश्वकप टीम में जगह बनाने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें काफी हैरानी होगी।

नहीं मिली जगह तो रहूंगा हैरान

नहीं मिली जगह तो रहूंगा हैरान

उन्होंने कहा,'विराट कोहली के लिये आईपीएल में भी वही हाल रहा जैसा कि उनका साल रहा है, मैक्सी ने टूर्नामेंट का आगाज अच्छा किया लेकिन दिनेश कार्तिक ने आरसीबी को अपने दम पर आगे ले जाने का काम किया। फाफ डुप्लेसिस ने भी इसमें कुछ हद तक योगदान दिया। हालांकि इसके बावजूद अगर वो भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाते हैं तो मुझे बहुत ज्यादा हैरानी होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+