Dream 11: करोड़ों कमाने का ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, ये 11 खिलाड़ी बरसाएंगे पैसे!

WI vs SA Dream11 Prediction: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच आज रात 12:30 बजे यानी 24 अगस्त को शुरू होगा। टी-20 फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ने वाली वेस्टइंडीज की कोशिश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी धमाकेदार शुरुआत करने की होगी।

घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज दिखाएगी दम

अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम दक्षिण अफ्रीका पर हावी नजर आ सकती है। लेकिन टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की फाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका भी वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पहले मुकाबले में दोनों में से कौन सी टीम बाजी मारती है।

WI vs SA 1

ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों ने टी 20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 23 मुकाबलों में से दक्षिण अफ्रीका ने 12 जीते हैं जबकि वेस्टइंडीज ने 11 जीत हासिल की हैं। घरेलू मैदान पर कैरेबियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि 6 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

इन खिलाड़ियों पर नजर

इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ जैसे अहम खिलाड़ी नहीं होंगे क्योंकि उन्हें आराम दिया गया है। वहीं कुछ खिलाड़ियों के लिए चमकने के अवसर खुलेंगे। निकोलस पूरन और शाई होप से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।

WI बनाम SA ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर: निकोलस पूरन (उप कप्तान)
बल्लेबाज: रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, वियान मुल्डर, रोस्टन चेज़
गेंदबाज: गुडाकेश मोती, अकील होसेन, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

वेस्टइंडीज की संभावित 11: जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), होप, रोस्टन चेस, पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओबेद मैकॉय, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोटी।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित 11: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), मार्करम (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, डोनोवन फेरेरा, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फोर्टुइन और ओटनील बार्टमैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+