WI vs PAK: वेस्टइंडीज-पाकिस्तान ODI में आज कौन जीतेगा? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
WI vs PAK Head to Head: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पिछला एकदिवसीय मुकाबला काफी रोमांचक रहा था, आज एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। पाकिस्तानी टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज के ऊपर दबाव बनाने का काम किया है।
घरेलू सरजमीं पर मैच होने का फायदा विंडीज उठासकती है लेकिन इसके लिए प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा। पाकिस्तान की नजरें सीरीज जीतने की तरफ है। इस मैच में जीत दर्ज करने पर पाकिस्तानी टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी और वेस्टइंडीज इसे रोकने के प्रयास में है।

दोनों टीमों के बेच एकदिवसीय क्रिकेट में हुए मैचों में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया है। विंडीज एक समय पर धाकड़ टीम हुआ करती थी, उसी समय से आंकड़ों में आगे रही है।
WI vs PAK: हेड टू हेड आंकड़े
पाक और विंडीज के बीच वनडे क्रिकेट में कुल 137 मुकाबले अब तक खेले गए हैं। इन मैचों में वेस्टइंडीज की टीम ने कुल 71 बार जीत दर्ज की है। पाकिस्तानी टीम को 63 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इसके अलावा 3 मैच ऐसे हैं, जो टाई रहे हैं।
इन आंकड़ों को देखते हुए तो इस बार वेस्टइंडीज को मैच में जीत मिलनी चाहिए लेकिन पिछले मैच में पाक ने धमाका किया था। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया था। इस मैच में कड़ी टक्कर की उम्मीद कर सकते हैं।
WI vs PAK: पिच और मौसम का हाल
ब्रायन लारा स्टेडियम, टारौबा की पिच आमतौर पर गेंदबाज़ों के अनुकूल रही है। हालांकि, पिछले मैच में बल्लेबाज़ों ने यहां आसानी से रन बनाए, जिससे पता चलता है कि पिच में थोड़ा बदलाव आया है। बल्लेबाज़ों को रन बनाने में मदद मिलेगी, वहीं तेज़ गेंदबाज़ों को भी पिच से अच्छी मूवमेंट मिलेगी। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाज़ों की भूमिका भी अहम होती जाएगी।
त्रिनिदाद में तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह के समय बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना है। वर्षा की संभावना 80% है, और दिन भर में लगभग 4.5 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि बादलों की मात्रा लगभग 90% रहेगी। ऐसे में मैच के दौरान कई बार रुकावटें आ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications