WI vs IND: 'यह तो आपसे ज्यादा बॉल खेल गया,' ईशान किशन ने रहाणे को छेड़ा, देखें वीडियो
WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने पूरी तरह से राज किया। अश्विन की फिरकी के सामने विंडीज की गेंदबाजी फीकी नज़र आई। उन्होंने दोनों पारियों में धमाकेदार बैटिंग की। यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली।
विंडीज के 11वें नम्बर के बल्लेबाज वॉरिकैन ने क्रीज पर रहते हुए कुछ अच्छे शॉट जड़े और भारतीय खिलाड़ियों को इधर-उधर दौड़ाया। इस बीच विकेटकीपर ईशान किशन को अजिंक्य रहाणे के साथ मजाक करते हुए देखा गया। रहाणे भी हैरान हो गए।

ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को क्रीज पर देखकर रहाणे को कहा कि अजू भाई यह तो आपसे ज्यादा गेंद खेल गया। रहाणे थोड़ा हैरान दिखे लेकिन उनको पता था कि ईशान किशन टांग खींचने के लिए ऐसा कह रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे अपनी बैटिंग के दौरान महज 11 गेंदों का सामना कर आउट हो गए थे। वहीँ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज वॉरिकैन 18 गेंदों का सामना कर आउट हुए। भारतीय टीम में रहाणे के अलावा शुभमन गिल भी फ्लॉप रहे। दोनों जल्दी आउट हो गए थे।
गौरतलब है कि ईशान किशन अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे थे। हालांकि उनको ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया था। उनका खाता खुलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित होने का ऐलान कर दिया था। टीम इंडिया ने एक पारी और 141 रनों से वेस्टइंडीज को हराया था।
भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने ही धाकड़ कार्य किया। पहले टेस्ट मैक में विंडीज हर विभाग में फिसड्डी साबित हुई। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के शतक आए। गेंदबाजी में अश्विन ने धमाका किया और कुल 12 विकेट अपने नाम कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications