Yashasvi Jaiswal: डेब्यू टेस्ट में जड़ा था शतक अब टी20 में मौका, फैंस को भरोसा बल्ले से मचाएंगे तबाही

Yashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के लिए कई खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला। टेस्ट से लेकर वनडे और टी20 सीरीज में भारत के लिए कुछ खिलाड़ी डेब्यू करने में सफल रहे। इस बीच तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान भी यही हुआ है। एक और नया खिलाड़ी डेब्यू करने में सफल रहा।

टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा था। इसके बाद उनके बल्ले से फिफ्टी भी आई थी। अब उनको टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में शामिल किया गया है। ईशान किशन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। (Photo: BCCI Twitter)

yashasvi jaiswal

हार्दिक पांड्या ने टॉस के समय टीम इंडिया में हुए बदलावों की जानकारी देते हुए कहा कि कुलदीप यादव को बिश्नोई की जगह लाया गया है। यशस्वी जायसवाल भी डेब्यू कर रहे हैं। ईशान किशन टीम में नहीं हैं। अन्य खिलाड़ी वही हैं, जो पिछले टी20 मैच में खेले थे।

हालांकि कुलदीप यादव का टीम में आना तय लग रहा था क्योंकि पिछले मैच में हाथ में चोट की वजह से वह नहीं खेले थे। रवि बिश्नोई की धुनाई हुई थी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने उनको जमकर निशाना बनाया था। निकोलस पूरन ने एक धमाकेदार पारी खेली थी।

अटकलें लगाई जा रही थी कि यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया जाएगा और ऐसा ही हुआ लेकिन थोड़ी असमंजस की स्थिति देखने को मिली। लगातार अच्छा खेल रहे ईशान किशन को हटा दिया गया लेकिन फ्लॉप रहनेव वाले शुभमन गिल को टीम में रखा गया है। जायसवाल के डेब्यू पर फैन्स भी काफी खुश दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+