WI vs IND: रेस्ट करना था तो रोहित-कोहली को भारत में रहना था, भारतीय खिलाड़ी ने उठाया सवाल
WI vs IND: वेस्टइंडीज दौरे पर पिछले दो वनडे मैचों से विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। कारण उनको रेस्ट देना बताया गया है। टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई। पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया को दूसरे वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
जियो सिनेमा से बातचीत में हनुमा विहारी ने रोहित और कोहली को टीम से बाहर रखने के फैसले को ठीक नहीं माना। उनका मानना है कि वर्ल्ड कप से पहले बेस्ट टीम मैदान पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम में अगर प्रयोग किया जा रहा है, तो मैं रोहित और विराट को वापस भारत में लाना पसंद करूंगा।

विहारी ने कहा कि स्पर्धा करने के लिए सब कुछ है लेकिन यह नहीं पता कि रोहित शर्मा रेस्ट कर रहे हैं या हल्की चोट है। हार्दिक पांड्या को कप्तानी करने का एक और मौका मिला है। रोहित और कोहली को वापस भारत आकर आराम करना था। उन्होंने पहला वनडे खेला और बैटिंग भी नहीं की। रोहित ने भी अंत में बैटिंग की। इस वजह से इस बात का मतलब नहीं बनता कि अगले दो मैचों में रेस्ट किया जाए।
गौरतलब है कि पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा सातवें नम्बर पर बैटिंग करने के लिए आए थे। कोहली बैटिंग करने नहीं आए थे और टीम को तब तक जीत मिल गई थी। इसके बाद तीसरे वनडे में उनको मैदान पर देखने के लिए हर कोई उत्साहित था। फैन्स को भी उम्मीद थी कि रोहित और कोहली खेलेंगे लेकिन टॉस के समय कुछ और ही देखने को मिला।
कोहली और रोहित की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन काम किया। ईशान किशन ने इस सीरीज में लगातार अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। गिल के बल्ले से भी बेहतरीन फिफ्टी देखने को मिली। संजू सैमसन ने तूफानी अर्धशतक जमाया। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने तेजी से 70 रन बना डाले।












Click it and Unblock the Notifications