WI vs IND: 500वें मैच में कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर आए जबरदस्त रिएक्शन

WI vs IND, Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली जो चीज पिछले मुकाबले में नहीं कर पाए थे, वह इस बार करने में सफल रहे। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दी विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। कोहली ने पहले सेशन के आधे घंटे में अपना शतक पूरा कर लिया।

कोहली के टेस्ट जीवन का यह 29वां शतक है। एक और खास बात यह भी है कि कोहली का यह 500वां इंटरनेशनल गेम है और इसमें शतक जड़ने वाले वह इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। विंडसर पार्क में खेले गए पिछले टेस्ट मैच में भी विराट कोहली के बल्ले से शतक आया था।

kohli and jadeja

पहले दिन के खेल में भारतीय टीम ने शुरुआती सेशन में डोमिनेट किया। दूसरे सेशन में टीम इंडिया के चार विकेट गिरने के बाद कोहली और जडेजा ने मामला संभाल लिया था। दोनों ने शतकीय भागीदारी करते हुए अंतिम सेशन में कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

कोहली पहले दिन शतक के करीब आकर 87 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे थे। हर किसी को उम्मीद थी कि कोहली दूसरे दिन के खेल में अपना 29वां टेस्ट शतक जमाने में सफल रहे। उनके साथ जडेजा भी बैटिंग करते चले गए। वह भी अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे।

पिछले मैच में विराट कोहली के बल्ले से 76 रनों की शानदार पारी आई थी। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जमाए थे। दूसरे टेस्ट मैच में भी इन दोनों ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़े और पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। बाद में कोहली ने मोर्चा संभाल लिया। कोहली की पारी को लेकर ट्विटर पर काफी रिएक्शन आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+