WI vs IND: भारतीय टीम पहले टी20 में बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान के साथ एलिट क्लब में शामिल

WI vs IND 1st T20: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाड़ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद में खेलने वाली है। टीम इंडिया इस मैच को जीतते हुए सीरीज में आगे बढने का प्रयास करेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मैच में भारतीय टीम एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने वाली है।

टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 टी20 मुकाबले खेलने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इस तह भारत के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत से ज्यादा टी20 मुकाबले पड़ौसी देश पाकिस्तान ने ही खेले हैं। पाक टीम इस मामले में टॉप पर है।

indian team

पाकिस्तानी टीम ने टी20 क्रिकेट में कुल 223 मुकाबले खेले हैं। भारतीय टीम 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाली दूसरी टीम बनने जा रही है। पाकिस्तानी टीम ने साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले भारत के साथ 2007 में फाइनल भी पाक टीम ने ही खेला था।

सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के मामले में तीसरे नम्बर पर न्यूजीलैंड की टीम है। कीवी टीम ने कुल 193 मुकाबले खेले हैं। 179 मैचों के साथ श्रीलंकाई टीम नंबर चार पर है। वेस्टइंडीज ने भी इतने ही मुकाबले खेले हैं, जबकि विंडीज दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन टीम है। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया छठे और इंग्लैंड की टीम सातवें नम्बर पर है। इंग्लैंड में टी20 क्रिकेट काफी होता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम ने ज्यादा मैच नहीं खेले।

टीम इंडिया ने 199 मुकाबले खेलते हुए 127 मुकाबले अपने नाम किये हैं। इसके अलावा उनको 63 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पांच मैच ऐसे रहे हैं जिनका कोई नतीजा नहीं निकला है। इसके अलावा तीन मुकाबले भारतीय टीम ने सुपर ओवर या बॉल आउट से जीते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में ब्रायन लारा एकेडमी में पहला मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया इसमें अपना बेस्ट देने का प्रयास करेगी। वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इससे उनके हौसले भी बुलंद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+