IND vs WI: भारतीय टीम पिच तक जाकर वापस पवेलियन लौटी, 30 यार्ड सर्किल नहीं बना हुआ था

No 30 Yard Circle in India vs West Indies T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच टीम इंडिया के लिए अहम है। टॉस के बाद मैच शुरू होना था लेकिन एक अजीब कारण से मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। वेस्टइंडीज ने इसमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था लेकिन तय समय पर मुकाबला शुरू नहीं हुआ।

मुकाबला शुरू नहीं होने पर हर तरफ यही सवाल था कि क्या को रहा है। इसी बीच कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे लोगों ने इस पर जानकारी प्रदान की। कॉमेंट्री बॉक्स से कहा गया कि मुकाबला शुरू इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि 30 यार्ड सर्कल को मापा ही नहीं गया।

india vs west indies

30 यार्ड सर्कल बना हुआ नहीं था और इसे बनाने के लिए मुकाबला शुरू नहीं हुआ। मैच शुरू होने का समय भारतीय समय के अनुसार शाम 8 बजे है। सर्कल नहीं होने के कारण खिलाड़ी वापस पवेलियन की तरफ लौट आए। इसके बाद इसे बनाया गया और मुकाबला 5 मिनट देरी से शुरू हुआ।

आम तौर पर ऐसा कम ही देखा जाता है, जब इस तरह की घटना सामने आती है। हाल ही में रावलपिंडी में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच में ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। उस मैच में सर्कल काफी बड़ा था। अम्पायरों ने यह देखकर इसे ठीक र्काया।

पाक और न्यूजीलैंड के बीच मैच का एक ओवर भी हो गया था। बाद में अम्पायरों को कुछ गड़बड़ दिखी, तो उन्होंने इसे चेक किया और पाया कि 30 यार्ड के सर्कल की लम्बाई ज्यादा थी। इसे मैच रोककर ठीक किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की खिल्ली भी उड़ी थी।

इससे पहले टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल के डेब्यू की खबर सामने आई। ईशान किशन को टीम से बाहर कर दिया गया। रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया। पिछले मैच में कुलदीप चोट के कारण नहीं खेले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+