IND vs WI: क्या खत्म हो जाएगा सूर्यकुमार यादव का वनडे करियर? तीसरे मैच से पहले पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा दावा

West Indies vs India, 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज, 1 अगस्त को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी, क्योंकि जरा सी गलती के कारण सीरीज गंवानी पड़ सकती है। इस बीच पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार की फॉर्म को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

चोपड़ा को लगता है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को होने वाला मुकाबला सूर्यकुमार यादव के लिए महत्वपूर्ण होगा, जो अब तक वनडे फॉर्मेट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। सूर्यकुमार, जोकि नंबर एक टी20ई बल्लेबाज हैं, उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में काफी संघर्ष किया है। ऐसे में वह वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बनाने को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं।

Suryakumar Yadav

अब तक खेले गए 25 वनडे मैचों में इस तेजतर्रार बल्लेबाज ने 23.80 की जबरदस्त औसत से सिर्फ 476 रन बनाए हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि अगर सूर्य तीसरे वनडे में रन बनाने में असफल रहे तो प्रारूप में उनके लिए समस्याएं थोड़ी बढ़ जाएंगी।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब (YouTube) चैनल पर अपलोड किए गये वीडियो में कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह सूर्यकुमार यादव के लिए बहुत महत्वपूर्ण खेल होगा। वह हमारे विचारों में बने रहेंगे क्योंकि वह टी20 भी खेलते हैं और बहुत अच्छा खेलते हैं लेकिन अगर वह यहां वनडे में रन नहीं बनाते हैं, तो आपको थोड़ी समस्या पैदा होती दिखेगी।'

चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'सलामी बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन ठीक हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन - हम नहीं जानते। संजू सैमसन ने नंबर 3 पर एक पारी खेली है, इसलिए उन्हें अभी बाहर मत करो, उन्हें टीम में बनाए रखो।'

पूर्व दिग्गज ने आगे कहा कि हार्दिक पंड्या के लिए बल्लेबाजी के दौरान सैमसन के साथ खड़ा रहना महत्वपूर्ण होगा ताकि उन्हें बीच में बड़ा समर्थन मिल सके। हार्दिक पंड्या को रन बनाने की जरूरत है। हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी तो वैसे भी जरूरी है लेकिन उनका रन बनाना उससे भी ज्यादा जरूरी है। आपकी टीम में सीनियर और जूनियर का संयोजन क्यों है?

ये भी पढ़ें- West Indies vs India: तीसरे मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें, बदल सकते हैं मैच का परिणाम

उन्होने कहा कि, संजू के पास उतना अनुभव नहीं है इसलिए संजू के लिए जरूरी है कि हार्दिक पंड्या उनके साथ खड़े हों। हार्दिक के आउट होने पर संजू पर दबाव बढ़ जाएगा। चोपड़ा ने कहा, इसीलिए मेरी राय में हार्दिक बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+