West Indies vs India: तीसरे मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें, बदल सकते हैं मैच का परिणाम

West Indies vs India, 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच आज, 1 अगस्त को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद आज का मुकाबला कांटे का होगा। दूसरे मुकाबले में मिली करारी हार के बाद विराट और रोहित की वापसी हो सकती है, क्योंकि सीरीज दांव पर है। ऐसे में उन तीन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जिनके बीच ये फाइट होने वाली है।

शुभमन गिल बनाम अल्जारी जोसेफ
शुभमन गिल और अल्जारी जोसेफ एक ही आईपीएल टीम का हिस्सा रहे हैं और नेट्स पर कई बार उनका आमना-सामना हुआ होगा। इससे स्पष्ट है कि निश्चित रूप से उन्हें एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों के बारे में जानकारी होगी, और यही बात इस मैच को दिलचस्प बनाती है।

west indies vs india

अब तक वनडे में गिल ने जोसेफ की 15 गेंदों पर 24 रन बनाए हैं और अभी तक आउट नहीं हुए हैं। हालांकि, उनका फॉर्म भारत के लिए उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में तेज गेंदबाज की ओर से सलामी बल्लेबाज की मुश्किलों बढ़ाने की पूरी कोशिश होगी, खासकर नई गेंद से जहां उन्हें कुछ मूवमेंट मिलेगी।

शिम्रोन हेटमायर बनाम कुलदीप यादव
वनडे सीरीज की बात करें तो शिम्रोन हेटमायर और कुलदीप यादव के बीच लगभग 50-50 का मुकाबला रहा है। दोनों में से किसी को भी दूसरे पर बढ़त नहीं मिली है। हालांकि, सीरीज में कुलदीप ने बल्लेबाज से बेहतर प्रदर्शन किया है, खासकर जब उन्होंने दूसरे वनडे में हेटमायर को खूबसूरत गुगली से क्लीन बोल्ड कर दिया था। फिलहाल, इस निर्णायक मुकाबले में दोनों की बीच दिलचस्प फाइट देखने को मिल सकती है।

सूर्यकुमार यादव बनाम गुडाकेश मोती
सूर्यकुमार यादव तीसरे मैच से पहले अपनी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में उनके वनडे भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 25 वनडे मैचों में सिर्फ 23.8 की औसत से रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में उन्हें आसानी से आउट होते देख खिलाड़ी और प्रशंसकों दोनों को काफी निराशा हुई।

ये भी पढ़ें- 'अगर अब स्टोक्स का मैसेज आया तो...,' मोईन अली ने Ashes 2023 के बाद टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

वहीं गुडाकेश मोती ने इस सीरीज में पहले ही दो बार स्टार बल्लेबाज को आउट करके खुद को साबित कर दिया है। भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए सूर्यकुमार को तीसरे वनडे में बड़ी पारी खेलनी होगी। इसके अलावा उन्हें खास तौर पर मोती से निपटने का तरीका ढूंढना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+