IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 165 रन का लक्ष्य, भारतीय गेंदबाज रहे बेअसर

सेंट

किट्स,
अगस्त
02।
तीसरे
टी20
मुकाबले
में
टॉस
हारने
के
बाद
बल्लेबाजी
करने
आई
वेस्टइंडीज
की
टीम
ने
भारत
को
165
रनों
का
लक्ष्य
दिया
है।
आपको
बता
दें
कि
भारतीय
कप्तान
रोहित
शर्मा
ने
टॉस
जीतकर
गेंदबाजी
का
फैसला
लिया
था।
विंडीज
के
ओपनर
बल्लेबाज
काइल
मेयर्स
और
ब्रैंडन
किंग
ने
अपनी
टीम
को
अच्छी
शुरुआत
दिलाई।
दोनों
बल्लेबाजों
के
बीच
अर्द्धशतकीय
साझेदारी
भी
हुई
थी,
लेकिन
बाद
के
बल्लेबाजों
ने
इसका
खास
फायदा
नहीं
उठाया।
वेस्टइंडीज
को
57
के
स्कोर
पर
पहला
झटका
लगा
था।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

मेयर्स ने खेली विस्फोटक पारी

मेयर्स ने खेली विस्फोटक पारी

वेस्टइंडीज की तरफ से काइल मेयर्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। मेयर्स ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं ब्रैंडन किंग ने 20 रनों का योगदान दिया था। ओपनर बल्लेबाजों के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज के किसी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। आखिरी के दो ओवर में हेटमायर और पॉवेल की पावर हिटिंग के चलते वेस्टइंडीज 150 का आंकड़ा पार कर पाया।

बेअसर रहे भारतीय गेंदबाज

बेअसर रहे भारतीय गेंदबाज

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के आगे भारतीय गेंदबाज आज बेअसर रहे। भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए तो वहीं हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला। दीपक हुड्डा, आवेश खान और अश्विन को कोई विकेट नहीं मिला। आवेश खान तो सबसे महंगे भी साबित हुए उन्होंने 3 ओवर में 47 रन लुटा दिए।

भुवनेश्वर कुमार ने भी 4 ओवर के स्पेल में 35 रन दे दिए थे। डेथ ओवर्स में अर्शदीप भी काफी महंगे सबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन दिए। सबसे किफायती गेंदबाजी हार्दिक पांड्या ने की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

एक बदलाव के साथ उतरी है भारतीय टीम

एक बदलाव के साथ उतरी है भारतीय टीम

आपको बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया में आज एक बदलाव हुआ है। रवींद्र जडेजा की जगह टीम में दीपक हुड्डा को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि दीपक हुड्डा आयरलैंड दौरे पर आखिरी टी20 मुकाबला खेले थे। उसके बाद से उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। आयरलैंड के खिलाफ दीपक हुड्डा ने एक शतक भी लगाया था। भारत के अलावा वेस्टइंडीज भी आज एक बदलाव के साथ उतरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+