BAN vs WI: बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को हराकर बनाए कई रिकॉर्ड्स, पहली बार टी-20 में किया ये बड़ा कमाल
WI vs BAN 1st T20: बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने टी-20 फॉर्मेट में पहली बार वेस्टइंडीज को हराने में सफलता हासिल की। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम हो गया है। वेस्टइंडीज सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।
बांग्लादेश को मिली जीत
बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 147 रन का स्कोर बनाया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश द्वारा दिया गया स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। इस तरह वेस्टइंडीज को पहली बार इस फॉर्मेट बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों की कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी जरूर देखने को मिल सकती है।

इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 30 रन के भीतर ही अपने तीन अहम विकेट खो दिए थे। इसके बाद सौम्य सरकार (43) और जाकेर अली (27) ने मिलकर पारी को संजीवनी दी और स्कोर को आगे बढ़ाया। अंत में, शमीम हुसैन ने 13 गेंदों में 27 रन बनाकर बांग्लादेश को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
रोवमैन पॉवेल ने बनाए 60 रन
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 38 रन तक अपने पांच विकेट खो दिए थे। हालांकि, कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को वापसी की उम्मीद दिलाई। हालांकि वह अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
बांग्लादेश के खिलाफ पॉवेल का रिकॉर्ड
पॉवेल ने हाल ही में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने अब तक 89 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 26.34 की औसत और 141.84 की स्ट्राइक रेट से 1,739 रन बनाए हैं, और इस दौरान एक शतक भी बनाया है। बांग्लादेश के खिलाफ यह उनका तीसरा अर्धशतक था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 46.00 की औसत और 149.18 की स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications