शुभमन गिल और सचिन के साथ विंबलडन में क्यों नहीं थीं सारा तेंदुलकर, अब सामने आई खास वजह

Wimbledon Royal Box Rules: विंबलडन में दो दिन पहले ही भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को देखा गया था। उनके साथ ही सचिन तेंदुलकर और उनकी वाइफ अंजलि तेंदुलकर भी थीं। अक्सर शुभमन गिल का नाम सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता रहा है। इस अबर गिल और तेंदुलकर की तस्वीर सामने आने के बाद कयास और मजबूत हो गए कि सारा और गिल का कुछ तो है।

हालांकि सारा तेंदुलकर विंबलडन के उस रॉयल बॉक्स में नहीं थीं जहां गिल और तेंदुलकर कपल मौजूद था। अब इसके पीछे कारण भी है कि सारा उस समय मौजूद क्यों नहीं थीं। अपने माता-पिता के साथ मौजूद रहने वाली सारा वहां से क्यों नदारद थीं।

Wimbledon Royal Box Rules

क्यों नहीं गईं सारा तेंदुलकर

दरअसल सारा तेंदुलकर उस समय स्पेन में अपनी छुट्टियों का आनंद उठा रही थीं। हालांकि स्पेन भी यूरोप में ही है लेकिन इंग्लैंड से काफी दूर है। सारा ने अपने पेरेंट्स से अलग छुट्टियां बिताने का फैसला इसलिए लिया होगा क्योंकि विंबलडन के रॉयल बॉक्स की टिकट नहीं मिलती है।

सिर्फ क्रिकेटरों को बुलाया गया

वहां जाने के लिए आपने पार इनविटेशन होना चाहिए। जिसके पास इनविटेशन हो, वही जा सकता है। रॉयल बॉक्स में ऐसे हर कोई जाकर नहीं बैठ सकता है। उसके लिए कड़े नियमों का पालन भी करना होता है। अगर नियम नहीं माने जाते हैं, तो वहां एंट्री भी नहीं मिलती है। शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर उस इनविटेशन के तहत ही वहां गए हुए थे। हो सकता है कि इनविटेशन सिर्फ सचिन और उनकी वाइफ के लिए ही होगा क्योंकि तेंदुलकर के अलावा वहां ब्रायन लारा भी थे। क्रिकेट जगत के बड़े स्टार्स को बुलाया गया था। इस वजह से सारा वहां नहीं थीं। अब रॉयल बॉक्स के नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

विंबलडन रॉयल बॉक्स के नियम

इनविटेशन से प्रवेश: ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्रोकवेट क्लब की तरफ से इनवाईट किया जाता है, तभी एंट्री होती है। वहां खेल, संस्कृति, राजनीति, विज्ञान, मनोरंजन, मीडिया और सेना जैसे वो लोग जा सकते हैं जिन्होंने कुछ बड़ा किया हो।

सीमित हैं सीटें: कम लोगों को इसलिए बुलाया जाता है क्योंकि बॉक्स में सीटें उतनी ही हैं। सिर्फ 74 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस वजह से उतने ही लोग जा सकते हैं।

सख्त ड्रेस कोड: महिलाओं को स्मार्ट डे ड्रेस या एलीगेंट ट्राउजर सूट पहनना होता है। पुरुषों के लिए कोट पेंट और टाई पहनना अनिवार्य है। सचिन और गिल दोनों को इसी ड्रेस में देखा गया था। ड्रेस कोड पूरा नहीं हो, तो एंट्री नहीं मिलती। 2015 में फॉर्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन को ड्रेस कोड फॉलो नहीं होने पर एंट्री नहीं मिली थी। बड़ी हैट लगाना मना है क्योंकि इससे पीछे के दर्शक मैच देखने में असुविधा महसूस कर सकते हैं।

शिष्टाचार और बर्ताव: बिना कारण ताली बजाने और शोर मचाने पर रोक है। इसके अलावा बार-बार सेल्फी और फोटो लेने पर भी रोक है। शालीन और गरिमामयी बर्ताव के उम्मीद की जाती है। बच्चों की एंट्री पर रोक है और देरी से आने पर एंट्री नहीं मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+