धोनी को देरी से क्यों मिला ICC हॉल ऑफ़ फेम? अब तक कितने भारतीयों को मिला यह सम्मान, जानिए पूरी लिस्ट

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी से बड़ा सम्मान मिला है। धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया है। रिटायर होने के बाद आईसीसी की तरफ से दिग्गज प्लेयर्स को यह सम्मान मिलता है, माही का नाम भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

साल 2019 वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने रिटायरमेंट लिया था। अब उनको आईसीसी का यह बड़ा सम्मान मिला है। फैन्स के मन में यह सवाल जरुर होगा कि इतने साल के बाद धोनी को क्यों यह सम्मान मिला है। हॉल ऑफ़ फेम में उनको पहले क्यों नहीं शामिल किया गया।

ms dhoni

इसका जवाब बड़ा सीधा सा है। जो भी खिलाड़ी रिटायर होता है, उसके पांच साल बाद ही आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया जा सकता है। रिटायर होने के तुरंत बाद यह सम्मान नहीं मिलता है। धोनी के इंटरनेशनल रिटायर्मेंट को 5 सालों का समय हो गया है, इस वजह से उनको अब हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया है।

ऐसा भी नहीं है कि माही इस सम्मान को पाने वाले इकलौते भारतीय हैं। उनसे पहले भी कई अन्य भारतीय प्लेयर्स ने इस सम्मान को हासिल किया है। उममें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम शामिल हैं। गेम में बेहतरीन योगदान के लिए उनको यह सम्मान मिला है।

पुरुष क्रिकेट के अलावा महिलाओं को भी आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया है। उनमें नीतू डेविड और डायना एडुल्जी को शामिल किया गया था। वीनू मांकड़ को उनके निधन के 40 सालों से ज्यादा समय के बाद हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया था। वीनू मांकड़ का निधन 1978 में हो गया था और उनको हॉल ऑफ़ फेम में 2021 में शामिल किया गया था। इस साल धोनी के अलावा मैथ्यू हेडन, हाशिम अमला, ग्रेम स्मिथ,डेनियल विटोरी, सना मीर, सारा टेलर को हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया है।

ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल भारतीय

बिशन सिंह बेदी
कपिल देव
सुनील गावस्कर
अनिल कुंबले
राहुल द्रविड़
सचिन तेंदुलकर
वीनू मांकड़
डायना एडुल्जी
वीरेंद्र सहवाग
नीतू डेविड
महेंद्र सिंह धोनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+