आखिर क्यों विराट कोहली ने ठुकराई RCB की कप्तानी? IPL 2025 से पहले टीम मेट ने कर दिया बड़ा खुलासा

RCB captaincy Virat Kohli: पिछले साल नवंबर में सऊदी अरब में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के बाद से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी। पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी ने रिटेन नहीं किया था। इसके अलावा उन्होंने फाफ डु प्लेसिस के लिए ऑक्शन में बोली भी नहीं लगाई और बेस प्राइज में प्लेसिस को दिल्ली के पास जाने दिया।

आरसीबी ने रजत पाटीदार को बनाया कप्तान (RCB captaincy Virat Kohli)

फाफ के जाने के बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि विराट कोहली एक बार फिर कप्तान की भूमिका निभाएंगे। लेकिन सभी को हैरान करते हुए आरसीबी ने आने वाले सीजन के लिए रजत पाटीदार को फ्रैंचाइजी का नया कप्तान घोषित किया। विकेटकीपर जितेश शर्मा को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के दौरान आरसीबी ने साइन किया था। अब टीम की कप्तानी पर बात करते हुए जितेश ने खुलासा किया कि विराट कोहली को कप्तानी न लेने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

Virat Kohli 1

जितेश शर्मा ने खोला राज

क्रिकएक्सटैसी पॉडकास्ट पर जितेश शर्मा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह कप्तानी क्यों नहीं करना चाहते थे। मैं टीम को मैनज नहीं कर रहा हूं, जब मैं ऐसा करूंगा तो आपको बता दूंगा। लेकिन वह पिछले 2-3 सालों से कप्तानी नहीं कर रहे हैं, इसलिए लगा कि वह इस साल भी ऐसा नहीं करेंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि रजत सबसे अच्छा विकल्प थे। लेकिन यहां सवाल ये भी है कि क्या फ्रेंचाइजी की ओर से विराट कोह कप्तानी के लिए अप्रोच किया गया था।

साल 2021 में कोहली ने दिया था कप्तानी से इस्तीफा

बता दें कि आरसीबी का अहम हिस्सा रहे विराट कोहली को 2013 में RCB का कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने IPL 2021 के अंत में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। विराट कोहली की कप्तानी का सबसे खास पल 2016 में आया, जब उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि, RCB सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई। हैरानी की बात यह है कि साल 2025 के लिए आरसीबी ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने की खबर खिलाड़ियों से भी छिपाए रखा।

जितेश शर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें पता था कि रजत पाटीदार कप्तानी के दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन घोषणा के बाद सोशल मीडिया के ज़रिए ही उन्हें उनके बारे में पता चला। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करेगी। पिछले साल आरसीबी ने प्लेऑफ़ में जगह बनाई, लेकिन एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+