T20 World Cup: क्यों सिर्फ भारत के सेमीफाइनल में नहीं है रिजर्व डे, बारिश से मैच धुलने पर क्या होगा?
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने सुपर आठ चरण में अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की थी। इसके अलावा लीग चरण में भी टीम इंडिया ने सभी मैच जीते थे।
अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए बांग्लादेश को पराजित कर दिया और सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली। अफगानिस्तान की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 रनों से बांग्लादेशी टीम को पराजित कर दिया। अब सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह सेमीफाइनल मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बारिश का खलल होने पर रिजर्व डे को मैच आयोजित कराया जा सकता है। मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा।
भारत का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होना है। यह मैच 27 जून को खेला जाना है। इस मुकाबले का आयोजन प्रोविडेंस स्टेडियम गयाना में होना है। हैरानी की बात तो यह है कि इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
रिजर्व डे नहीं रखने के पीछे कारण है यह है कि 48 घंटे में ही फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है। अगर मुकाबला रिज़र्व डे के दिन चला जाता है, तो फाइनल में दिक्कत होगी। दोनों मैचों के बीच समय कम होने के कारण रिजर्व डे नहीं रखने का फैसला लिया गया है।
सवाल यह भी है कि अगर भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है, तो क्या होगा? दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के मैच में रिजर्व डे रखा गया है। भारत के मैच में बारिश आई, तो फाइनल में जाने वाली टीम का निर्धारण कैसे होगा।
अगर मुकाबले में बारिश की वजह से कोई रिजल्ट नहीं निकलता है, तो भारतीय टीम को फायदा है। यहाँ टीम इंडिया आगे है। सुप्त आठ चरण में भारतीय टीम ने पहला स्थान बनाया है। भारतीय टीम को तालिका में टॉप रहने का लाभ मिलेगा। इंग्लैंड अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही है। इस वजह से भारतीय टीम फाइनल में चली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications