Ind vs Aus: वीरेंद्र सहवाग को पसंद नहीं आई शुभमन गिल की शतकीय पारी, वर्ल्ड कप से पहले दी ये नसीहत

India vs Australia, 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में शुभमन गिल (Shubman Gill) की शतकीय पारी की अहम भूमिका रही। गिल ने वनडे में अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा और अपना छठा वनडे शतक लगाया, हालांकि, इसके बाद भी वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को प्रभावित नहीं कर सके।

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर गिल के प्रदर्शन को लेकर बातचीत के दौरान कहा कि, 'वह पिछले मैच में शतक से चूक गए थे, लेकिन दूसरे वनडे मैच में उन्होंने अपना शतक बनाया, लेकिन मैं फिर भी कहूंगा कि वह जिस फॉर्म में हैं उन्हें 160 या 180 रन बनाने चाहिए थे।'

Shubman Gill

सहवाग ने आगे कहा कि, 'वह अभी सिर्फ 25 साल के हैं। अगर उन्होंने आज 200 रन बनाए होते तो वह थक थोड़ी जाते, और फील्डिंग भी कर सकते थे। 30 साल की उम्र में उसे यह मुश्किल लगेगा, क्योंकि तब आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए उन्हें अभी बड़े रन बनाने की जरूरत है।'

पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने कहा कि, 'इसलिए जरूरी है कि गिल अभी रन बना लें। जब शुभमन गिल आउट हुए तब भी 18 ओवर बचे हुए थे। अगर वो 9-10 ओवर और खेलते तो अपना दोहरा शतक भी लगा सकते थे। रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। आज गिल के पास मौका था। इस मैदान पर सहवाग नाम का खिलाड़ी 200 रन बना चुका है क्योंकि विकेट उसी तरह की है।'

उन्होंने कहा कि, 'जब आप फॉर्म में हों और रन बना रहे हों तो अपना विकेट मत गंवाओ। जब वह आउट हुए तब 18 ओवर बाकी थे। अगर वह 9-10 ओवर और खेल लेते तो अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा कर सकते थे। रोहित शर्मा ने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। आज गिल के पास अवसर था। इस मैदान पर सहवाग नाम के खिलाड़ी ने 200 रन बनाए हैं, क्योंकि यह उस तरह का ट्रैक है।'

रविवार को जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। अब तीसरे और अंतिम वनडे के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी होगी, जोकि 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+