चैपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शुभमन गिल को क्यों बनाया उपकप्तान? ऐसा क्या किया जो संजू, ईशान और करुण नहीं कर सके

Champions Trophy 2025: बीसीसीआई ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया और शुभमन गिल को उप-कप्तान नियुक्त किया गया। हालांकि, इस फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं पैदा की हैं।

कुछ फैंस इस बात को लेकर नाराजगी जता रहे है कि शुभमन गिल ने ऐसा क्या किया जो संजू सैमसन, ईशान किशन और करुण नायर नहीं कर सके? आइए इस सावल का जवाब जानने के लिए इन खिलाड़ियों के मैच और औसत पर एक नजर डालते हैं।

team india

शुभमन गिल का वनडे और टी20 औसत कितना है?
शुभमन गिल ने वनडे (ODI) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। 47 वनडे मैचों में उन्होंने औसत 58.20 के साथ बल्लेबाजी की है। वहीं, 21 टी20 मैचों में 30.42 की औसत से रन बनाए हैं।

संजू सैमसन का वनडे और टी20 औसत
संजू सैमसन, जो अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए मशहूर हैं, ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। 16 वनडे (ODI) मैचों में उन्होंने 56.66 की शानदार औसत से रन बनाए हैं, जो उनकी तकनीकी मजबूती और प्रदर्शन का बेहतरीन उदाहरण है। वहीं, 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैचों में उनका औसत 27.93 रहा है। संजू सैमसन के टीम इंडिया से बाहर होने का एक कारण विजय हजारे ट्रॉफी मैचों में उनकी अनुपस्थित भी हो सकती है।

ईशान किशन का वनडे और टी-20 औसत
अगर बात करें ईशान किशन की तो इस युवा बल्लेबाज ने 27 वनडे मैचों में 42.40 की औसत से रन बनाए हैं, जबकि 32 टी20 मैचों में उनका औसत 25.67 का रहा है। ईशान ने सीमित अवसरों में अपनी ताकत साबित की है और भविष्य में बड़े मुकाबलों में मैच विजेता बनने की पूरी क्षमता रखते हैं।

ईशान की लगातर क्यों हो रही है अनदेखी?
टीम इंडिया में ईशान की लगातार हो रही अनदेखी की बात करें तो ये प्रैक्टिकल रूप इतना आसान नहीं है, क्योंकि किसी भी मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम और फिर प्लेइंग इलेवन के लिए खिलाड़ियों का चयन एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें प्रदर्शन, अनुभव और रणनीतिक विचारों सहित कई फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाता है।

करुण नायर का वनडे और टी20 औसत
करुण नायर एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, हालांकि, उन्होंने सिर्फ 2 (ODI) मैचों में 52.27 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, वहीं 163 टी20 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 134.91 का रहा है। हालांकि, इन आंकड़ों के बावजूद, उन्हें 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में स्थान नहीं मिल सका। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि इस समय टीम में अन्य खिलाड़ी उनसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गिल ने ऐसा क्या किया जो संजू, ईशान और करुण नायर नहीं कर सके?
शुभमन गिल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का उपकप्तान बनाने का कारण उनकी तकनीकी मजबूती, स्थिरता और लगातार प्रदर्शन हो सकती है। 47 वनडे मैचों में 58.20 की औसत के साथ वह टीम के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं।

वहीं, संजू सैमसन, ईशान किशन और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों को सीमित ओवर क्रिकेट में ज्यादा अवसर नहीं मिल पाए, जिसके कारण उनका प्रदर्शन गिल के मुकाबले कमजोर रहा, संभवत: यही कारण हो सकता है कि उनका इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए चयन नहीं हो सका।

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा। अपडेट: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए बुमराह की जगह हर्षित राणा होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+