क्यों खाई रोहित शर्मा ने ट्रॉफी जीतने के बाद मिट्टी, अब खुद आकर कर दिया बड़ा खुलासा
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने 13 साल के लम्बे समय बाद किसी आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न में डूब गए थे।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। उन्होंने बारबाडोस के जिस मैदान पर कप जीता, उसकी मिट्टी को उठाकर मुंह में रख लिया था। रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।

अब भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान ने खुद ही एक बड़ा खुलासा कर दिया है। रोहित शर्मा ने बता दिया है कि क्यों उन्होंने वहां की मिट्टी खाई। रोहित ने कहा कि यह कोई प्लान की हुई चीजें नहीं थी। सब अपने आप हो रहा था। मैंने जो फील किया वह हो गया।
रोहित ने कहा कि जिस पिच और ग्राउंड ने हमें ट्रॉफी थी, उसे मैं अपने जीवन में हमेशा याद रखूंगा। मैं इसक एक टुकड़ा लेना चाहता था। इस तरह के पल काफी ख़ास होते हैं। मैं वहां से कुछ चाहता था और हमारा सपना उस जगह पूरा हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी ने मिलकर जश्न मनाया और मुझे अपने सोने के रूटीन की कोई परवाह नहीं है।
रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि हमने टीम के साथियों के साथ मिलकर काफी आनन्द उठाया। मैं अच्छी तरह सो नहीं पाया लेकिन मेरे लिए यह ठीक है। मैं इन पलों को जीना चाहता हूँ। हर एक मिनट और सेकंड का मैं अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहता हूँ।
ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम अभी बारबाडोस में ही अटकी हुई है। टीम इंडिया हरिकेन तूफ़ान की वजह से वहां रुकी हुई है। वहां फ्लाईट रद्द हो गई हैं और स्थिति ठीक होने का इन्तजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications