आखिर क्यों दिया Roger Binny ने इस्तीफा? अब कौन संभालेगा BCCI की कमान, सामने आया नाम!
Roger Binny Stepped Down As BCCI President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में अचानक बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब राजीव शुक्ला को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। राजीव शुक्ला अभी तक बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और अब नए अध्यक्ष के चुनाव तक बोर्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रोजर बिन्नी ने क्यों दिया इस्तीफा? (Roger Binny Stepped Down As BCCI President)
रोजर बिन्नी ने यह पद इसलिए छोड़ा क्योंकि बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक 70 साल की उम्र पार करने के बाद कोई भी अधिकारी पद पर नहीं रह सकता। यह नियम सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशों पर बने संविधान के अनुसार लागू है। यही कारण है कि रोजर बिन्नी को अपना पद छोड़ना पड़ा। यह नियम राज्य क्रिकेट संघों पर भी लागू होगा।

राजीव शुक्ला के सामने बड़ी चुनौती
राजीव शुक्ला के सामने सबसे बड़ी चुनौती एशिया कप 2025 से पहले नए स्पॉन्सर को फाइनल करना है। हाल ही में ड्रीम11 ने BCCI के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। ऐसे में बोर्ड को अगले दो हफ्तों में नया स्पॉन्सर तलाशना होगा, क्योंकि एशिया कप 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक भारतीय बोर्ड अब लंबे समय के लिए स्पॉन्सर चाह रही हैं, सिर्फ एशिया कप के लिए नहीं। लेकिन टेंडर और कानूनी प्रक्रिया में समय लगता है।
अगले महीने होंगे बीसीसीआई के चुनाव
अगले महीने बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक और चुनाव होने हैं। हालांकि केंद्र सरकार का नया राष्ट्रीय खेल प्रशासन कानून अभी पूरी तरह लागू नहीं हुआ है। इसकी अधिसूचना चार से पांच महीने बाद आएगी। जब तक नया कानून लागू नहीं होता, तब तक चुनाव मौजूदा नियमों के तहत होंगे। इसमें उम्र सीमा (70 साल) का प्रावधान भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications