IPL 2025 Retention: श्रेयस अय्यर की केकेआर से क्यों ठन गई? इस वजह से टीम ने कर दिया बाहर
IPL 2025 Retention: पिछले सीजन केकेआर के लिए धांसू कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने खिताबी जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार टीम से उनके अलग होने की खबर है। श्रेयस अय्यर को शायद केकेआर की टीम इस बार रिटेन नहीं करेगी। अय्यर को रिलीज करने की खबरें हैं।
श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर करने के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। केकेआर के साथ श्रेयस अय्यर की क्यों ठन गई, इसके पीछे भी एक कहानी है। केकेआर ने श्रेयस अय्यर के बात को मानने से मना कर दिया और उन्होंने अपनी राह अलग कर ली।

श्रेयस अय्यर को कम पैसे ऑफ़र करने की खबर है। सैलरी पर सहमति नहीं होने पर उनको टीम से बाहर करने का फैसला लिया गया। क्रिकबज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि सैलरी ज्यादा मांगने पर केकेआर ने श्रेयस अय्यर को टीम से रिलीज करने का फैसला ले लिया।
श्रेयस अय्यर के खिलाफ एक चीज यह भी जा रही है कि वह अंतरराष्ट्रीय सेटअप से बाहर हैं। अय्यर टीम इंडिया में नहीं हैं। इस वजह से भी उनको ज्यादा रकम देने में केकेआर ने आनाकानी की है। अगर वह टीम इंडिया में होते तो शायद रिटेन किये जाते। यह एक बड़ा पॉइंट है जो उनके खिलाफ गया।
श्रेयस अय्यर आईपीएल में बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और अगर टीम के हिसाब से देखा जाए, तो केकेआर से पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे थे। दिल्ली को भी अय्यर ने अपनी कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय कराया था।
अगर गौतम गंभीर केकेआर के कोचिंग सेटअप में अभी तक होते तो शायद अय्यर को रिटेन करने का फैसला लिया जा सकता था। केकेआर का कोचिंग स्टाफ अब भारतीय टीम के साथ जुड़ गया है। ऐसे में टीम को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। यह चीज भी श्रेयस अय्यर के खिलाफ गई है।












Click it and Unblock the Notifications