IND vs AFG: फिट होने पर भी ईशान किशन को क्यों किया नजरअंदाज? T20 WC 2024 में खेलने पर बना सस्पेंस
India vs Afghanistan T20 series: दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज की तैयारियों में जुटी है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, फैंस को जिस बात का डर था वही हुआ, एक बार फिर से ईशान किशन को नजरअंदाज किया गया है, जबकि सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है।
आफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने चयन से सुर्खियां बटोरी हैं, तो वहीं ईशान किशन के फैन इस बात से हैरान हैं कि स्टार बल्लेबाज को फिट होने के बाद भी नजरअंदाज क्यों किया गया। ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले आखिरी टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

सीरीज से सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बाहर होने का कारण समझ आता है, क्योंकि दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हैं। लेकिन ईशान किशन को क्यों बाहर किया गया? बाएं हाथ के बल्लेबाज ने क्या गलत किया- अपने पिछले तीन मैचों में दो अर्धशतक बनाए? और क्या अर्धशतक बनाना गलत है? क्या बिहार के लाल के लिए उनका अच्छा प्रदर्शन मुसीबत बन गया है? ये सवाल हमारे नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा पूछे जा रहे हैं।
ईशान किशन के लिए कोई जगह नहीं?
हालांकि, कुछ लोगों को यह दूर की कौड़ी लग सकती है, यह देखते हुए कि भारत बनाम अफगानिस्तान आखिरी टी20ई सीरीज है, जो टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 से पहले खेल रही है, तो क्या ये समझा जाए कि, किशन खुद को वर्ल्ड कप से भी गायब पा सकते हैं?
निष्पक्षता के साथ कहें तो प्रैक्टिकल रूप इतना आसान नहीं है, क्योंकि किसी भी मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम और फिर प्लेइंग इलेवन के लिए खिलाड़ियों का चयन एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें प्रदर्शन, अनुभव और रणनीतिक विचारों सहित कई फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाता है। संभवत: ईशान किशन के मामले में भी ऐसा ही हुआ होगा।
भारतीय बल्लेबाजों की युवा पीढ़ी की तुलना में कोहली और रोहित को धीमे स्ट्राइकरों के रूप में देखे जाने के बावजूद, किशन का रिकॉर्ड दोनों की तुलना में खराब है। फिलहाल, उनका स्कोर 125 से कम है जबकि औसत 25 से अधिक है। इसलिए, कोहली और रोहित की वापसी और सूर्यकुमार यादव के 4 पर स्थायी होने से शीर्ष क्रम में केवल एक स्थान बचा है। यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल दोनों ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है इसलिए, किशन न केवल IND vs AFG T20I सीरीद मिस करेंगे, बल्कि T20 विश्व कप 2024 को भी मिस कर सकते हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशसवी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications