IND vs NZ: कौन है भारत की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा गुनहगार? इन 5 बड़ी वजहों से हारी टीम इंडिया

IND vs NZ: भारतीय टेस्ट इतिहास में जो आज हुआ है, वह पहले कभी नहीं हुआ था। टीम के साथ पूरा देश शर्मसार हुआ है और वह भी उन कीवी प्लेयर्स के सामने, जिनको उतना दिग्गज नहीं माना जाता। भारतीय टीम को अपने ही देश में न्यूजीलैंड ने करारी शिकस्त देते हुए धमाका कर दिया।

मुम्बई में खेला गया तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच तीसरे दिन के दूसरे सेशन में ही समाप्त हो गया। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 25 रनों से हराते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने घर में भारतीय टीम पहली बार क्लीन स्वीप हुई है और यह काफी शर्मनाक है। हार के कारणों पर चर्चा जरुर होनी चाहिए।

india and new zealand

रोहित-कोहली का घुटने टेकना

भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली सीनियर खिलाड़ी हैं। दोनों अगर नहीं चलेंगे, तो टीम में युवाओं पर दबाव आता है और यही हुआ। रोहित और विराट पूरी सीरीज के दौरान फ्लॉप रहे हैं। ऐसा लगा रहा था कि खिलाड़ी डिफेन्स करना ही भूल गए हैं। मुंबई में दोनों ने मिलकर 34 रन बनाए। यह हार का अहम कारण रहा।

पहली पारी में नहीं ली बढ़त

भारतीय टीम ने जब कीवी टीम को 235 रनों पर आउट कर दिया था, उस समय टीम इंडिया के आपस एक अच्छी बढत लेने का मौका था लेकिन बल्लेबाज वही अपनी आईपीएल वाली खुमारी में आउट होते रहे और पहली पारी में लीड महज 28 रन की मिली। वहां कम से कम 70 रनों की लीड लेनी थी।

सरफराज खान की निकली हवा

घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे सरफराज खान को स्पिन पिचों पर खेलने का आदी माना जाता है लेकिन उनकी भी हवा निकल गई। वह हाल ही में घरेलू क्रिकेट खेलकर आए थे और बेंगलुरु टेस्ट में शतक जड़ा था। ऐसे में मुंबई में उनके बल्ले से सिर्फ 1 रन आना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं माना जा सकता है।

ज्यादा डिफेंस का प्रयास

भारतीय टीम को चौथी पारी में बैटिंग करते हुए अटैक के लिए जाना था पंत ने यह किया था। वॉशिंगटन सुंदर और अश्विन ने भी बाद में गेम धीमा कर दिया। इससे कीवी स्पिनरों को हावी होने का मौका मिल गया और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को आउट कर मैच अपने नाम कर लिया।

सिराज की क्या थी भूमिका

स्पिन पिच पर दो तेज गेंदबाज खिलाने का फैसला समझ से परे रहा। सिराज ने पूरे मैच में सिर्फ 6 ओवर की गेंदबाजी की और कोई विकेट नहीं झटका। इसके अलावा वह एक भी रन बनाने में सफल नहीं हुए, उनको लेना ही नहीं चाहिए था। अक्षर पटेल को बतौर स्पिन ऑल राउंडर लेना था क्योंकि पिच रैंक टर्नर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+