वियान मुल्डर ने क्यों नहीं तोड़ा ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड? 400 रन नहीं बनाने का क्या है कारण

ZIM vs SA: इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में महज एक ही नाम बार-बार गूँज रहा है, वह है वियान मुल्डर। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम का धुआं निकाल दिया और तबाही मचाते हुए तिहरा शतक जमा दिया। उनके पास 400 रनों का मौका था। बुलावायो में दूसरे टेस्ट के दौरान वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते थे।

दूसरे दिन के खेल में लंच तक मुल्डर का स्कोर 367 रन था। सभी यही मान रहे थे कि अब लारा का रिकॉर्ड खतरे में है। ब्रायन लारा ही एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके नाम टेस्ट में 400 रनों का बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मुल्डर इसके बेहद करीब आ गए थे।

zim vs sa

मुल्डर ने 334 गेंदों का सामना करते हुए 367 रनों की नाबाद पारी खेल गदर काटने का काम किया। उनके बल्ले से 49 चौके और 4 छक्के आए। लंच के बाद उनके बल्ले से किसी भी समय ब्रायन लारा का कीर्तिमान टूट सकता था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मुल्डर ने दक्षिण अफ्रीका के स्कोर 5 विकेट पर 626 पर पारी घोषित कर दी।

यह देखकर हर किसी को हैरानी हुई कि क्यों उन्होंने 400 का आंकड़ा हासिल नहीं किया। टेस्ट मैच में अभी काफी दिन बचे हुए थे, वह आराम से ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते थे। इसका एक कारण यह हो सकता है कि वह स्वार्थी नहीं बनना चाहते थे। टीम हित को आगे रख मुल्डर ने पारी घोषित कर दी और खुद का व्यक्तिगत रिकॉर्ड पीछे रखा।

ZIM vs SA: मुल्डर ने क्यों नहीं तोड़ा रिकॉर्ड

दिन का खेल समाप्त होने के बाद मुल्डर ने कीर्तिमान नहीं तोड़ने का कारण बताया और कहा कि मुझे लगा कि हमारे पास पर्याप्त रन हो गए थे और अब हमें गेंदबाज़ी करनी चाहिए। दूसरा, ब्रायन लारा एक दिग्गज हैं, यह मानना होगा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 401 रन बनाए थे, या जो भी स्कोर था। इतने बड़े कद के खिलाड़ी के पास यह रिकॉर्ड बना रहना वाकई खास है। मुझे लगता है कि अगर मुझे दोबारा ऐसा मौका मिला, तो मैं शायद वही करूंगा जो इस बार किया। रिकॉर्ड तो दिग्गजों के लिए होते हैं, क्या पता मेरी किस्मत में क्या है, वह रिकॉर्ड तो लारा के पास ही होना चाहिए।

ZIM vs SA: गेंदबाजी में दमखम दिखाया

मुल्डर ने गेंदबाजी में भी दमखम दिखाते हुए 2 विकेट झटके। ज़िम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 170 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ज़िम्बाब्वे को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित कर दिया। दूसरे दिन स्टम्प्स तक ज़िम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 51 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+