क्यों भारत ने नहीं किया पाकिस्तान से मैच का बहिष्कार? BCCI ने पहली बार किया चौंकाने वाला खुलासा

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मैच को लेकर विरोध के स्वर जारी हैं। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय फैन्स ने पाकिस्तान का पूरी तरह बहिष्कार करने की मांग की है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी मैच नहीं खेलने की सलाह दी।

इतने समय तक चुप्पी साधने के बाद अब बीसीसीआई की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह बताया है कि क्यों इस मैच के लिए पाकिस्तान का बॉयकॉट नहीं किया गया था। इसके पीछे एक ठोस वजह भी बताई गई है।

india vs pakistan

India vs Pakistan: भारत को किसका डर?

बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा है कि अगर भारत वैश्विक टूर्नामेंटों में पाकिस्तान का बहिष्कार करता है, तो उसे कई प्रकार के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। हम भारत सरकार और युवा एवं खेल विकास विभाग द्वारा तय की गई नीति का पालन कर रहे हैं, जो नीति केंद्र सरकार ने तय की है, हम पूरी तरह उसी के अनुरूप हैं।

सैकिया ने यह भी कहा कि हम इस नीति का पालन करने में पूरी तरह संतुष्ट हैं। यह नीति न केवल क्रिकेट, बल्कि अन्य खेलों को भी ध्यान में रखकर बहुत अच्छी तरह से तैयार की गई है।

इस बयान से साफ है कि बीसीसीआई की स्थिति सरकार की नीति के अनुरूप है, और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने या न खेलने का फैसला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं, बल्कि एक व्यापक खेल नीति का हिस्सा है। भारत सरकार ने मल्टी-नेशनल इवेंट्स में खेलने की छूट दी है, द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ कोई सीरीज नहीं होगी।

India vs Pakistan: सोच-समझकर लिया फैसला

सैकिया ने यह भी कहा कि अगर भारत एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) या आईसीसी द्वारा आयोजित किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट का बहिष्कार करता है। इसके अलावा जैसे कि फीफा, एएफसी, या किसी ऐथलेटिक्स टूर्नामेंट में जहां कई देशों की टीमें भाग लेती हैं, उनमें भारत किसी विशेष देश के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो ऐसी स्थिति में भारतीय खेल महासंघ पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

प्रतिबंधों से बचने के लिए बीसीसीआई ने इस प्रकार एक खेल नीति बनाई है। टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला अब 14 सितंबर को होना है। अगर दोनों टीमों को फाइनल में जाने का मौका मिलता है, तो पूरे इवेंट में कुल तीन मैच भी हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+