Video:अगला मैच खेलने के लिए प्लेन के इकोनॉमी क्लास से बेंगलुरु क्यों गए कोहली, टीम के साथ क्यों नहीं की यात्रा

Virat Kohli Indigo flight economy class: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 05 नवंबर को इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने 35वें जन्मदिन 49वां शतक लगाया। भारत का अगला मैच अब नीदरलैंड के साथ बेंगलुरु में 12 तारीख को खेला जा रहा है।

विराट कोहली एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। सोमवार (06 नवंबर) को विराट कोहली इंडिगो की फ्लाइट में आम यात्रियों के बीच इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते दिखे। विराट कोहली कोलकाता एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे थे।

Virat Kohli Indigo flight economy class

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानें आखिर क्यों कोहली बिजनेस क्लास को छोड़ कर आम लोगों के बीच इकोनॉमी में ट्रेवल करते दिखे? वहीं एक सवाल ये भी है कि आखिर कोहली ने भारतीय टीम के साथ यात्रा क्यों नहीं की..?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली चेक टी-शर्ट पहने हुए हैं और सिर पर कैप लगाए हुए हैं। उन्होंने मास्क लगाया हुआ है। लेकिन फिर भी फ्लाइट में बैठे लोग विराट कोहली को पहचान लिए और उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने लगे।

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि इतना दिग्गज खिलाड़ी एक आम आदमी की तरह, प्लेन में सफर कर रहा है। इंडिगो की फ्लाइट में चढ़ने और इकोनॉमी क्लास में बैठने का उनका वीडियो सैकड़ों फैंस ने शेयर किया है।

आम तौर पर भारतीय क्रिकेट की टीम किसी भी मैच को खेलने के लिए एक साथ एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा करती है। लेकिन कोहली ने अकेले इकोनॉमी क्लॉस से यात्रा क्यों कि, इसका सटीक कारण सामने नहीं आया है। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि हो सकता है कि कोहली 05 नवंबर को मैच खेलने के बाद कोलकात में बर्थडे पार्टी मना रहे हो या किसी पारिवारिक कारण की वजह से टीम के साथ निकले में असमर्थ हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+