IND vs NZ: तिलक वर्मा लाइव मैच में छोड़ गए मैदान, आखिर किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उपकप्तान तिलक वर्मा फील्डिंग छोड़कर चले गए। न्यूजीलैंड की पारी के तीसरे ओवर के दौरान यह घटना देखने को मिली।
तिलक को घुटने में परेशानी हुई और वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए। टीम के फिजियो ने उनकी जांच की। अब भारतीय टीम प्रबंधन की नजरें उनकी फिटनेस पर टिकी हैं। भारतीय टीम को पिछले मैच में जीत दिलाने वाले मुख्य किरदार तिलक वर्मा ही थे।

परेशानी महसूस होने के बाद वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद टीम के फिजियो ने उनको चेक किया। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि तिलक जल्द फिट होकर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर सकें।
दूसरे टी20 में तिलक ने खेली थी शानदार पारी
तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196 रहा और उन्होंने 6 चौके तथा 1 छक्का लगाया। तिलक ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाने में मदद की थी।
क्यों तिलक की चोट परेशानी का सबब?
भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है। तीसरा मुकाबला जीतते ही टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर लेगी। श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वैभव सूर्यवंशी को नंबर तीन पर ही बैटिंग करनी है।
तिलक वर्मा की चोट इसलिए चिंता का विषय है क्योंकि ईशान किशन लगातार दूसरे मुकाबले में चोट की वजह से बाहर बैठे हैं। ऐसे में भारतीय टीम एक और खिलाड़ी की चोट झेल पाने में समर्थ नहीं होगी और तिलक वर्मा तो टीम के फिनिशर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
