मुख्य खिलाड़ी के बिना श्रीलंका गई टीम इंडिया, किस वजह से भारत में ही रह गया एक प्लेयर?
IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है लेकिन एक प्लेयर नहीं गया। टीम इंडिया के साथ कुछ नेट गेंदबाजों को भी भेजा गया है। ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होने के बावजूद वहां गए हैं। टीम में शामिल प्लेयर्स में भारत में रुकने वाले खिलाड़ी के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं।
टीम इंडिया में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने वाले साई सुदर्शन रुक गए हैं। उनकी जब टीम में शामिल किया गया था, तब भी एक कंडीशन सामने आई थी। बीसीसीआई ने बताया था कि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर है, इसका मतलब यही है कि वह फिट नहीं हैं।

बुमराह वाली स्थिति फिर से दिखी
सुदर्शन बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पाने के लिए काम कर रहे थे लेकिन वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उनका श्रीलंका जाने का कोई मतलब नहीं था। यही स्थिति जसप्रीत बुमराह के साथ भी बन रही थी। अंत में वह बाहर हो गए और आकिब नबी को उनकी जगह टीम में शामिल कर लिया गया।
सुदर्शन अगर अगले कुछ दिन में फिट होते हैं, तो श्रीलंका के लिए उड़ान भर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह बाहर हो जाएंगे। आधे फिट खिलाड़ी को वहां भेजकर स्थिति को और खराब करने का कोई फायदा भी नहीं है। यह बात बीसीसीआई को अच्छी तरह पता भी है।
सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस पर नाराज हुए थे अगरकर
हालांकि यहां एक सवाल यह भी है कि जब कोई खिलाड़ी खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार ही नहीं हुआ है, तो उसको टीम में शामिल क्यों किया गया। भारत में प्लेयर्स की कमी नहीं है। सुदर्शन का रिप्लेसमेंट भी आसानी से मिल जाता। यह एक बार फिर से सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के काम पर सवाल उठाया है। अजीत अगरकर पहले से ही सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के अधिकारियों पर नाराज हो गए हैं। वहां से फिटनेस की हरी झंडी मिलने के बाद टीम में प्लेयर चुना जाता है लेकिन मामला कुछ और निकलता है।
गिल पर भी लग रहे पक्षपात के आरोप
शुभमन गिल पर भी पक्षपात करने के आरोप लगते रहे हैं। साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस में खेलते हैं, शुभमन गिल वहां कप्तान हैं। माना जाता है कि गिल अपने प्लेयर्स को टीम में शामिल करते हैं। भले ही फिटनेस का मुद्दा हो या ना हो। फिट प्लेयर्स बाहर रहते हैं और अनफिट को टीम में शामिल कर लिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
