World Cup: पीएम मोदी ने टीम के साथ खिंचवाई फोटो, क्यों नहीं छुई महिला वर्ल्ड कप ट्राफी? क्या है वजह
PM Modi meets India Womens cricket team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के बाद भारत लौटते ही टीम की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की, लेकिन एक खास बात ने सबका ध्यान खींचा।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी को छुआ तक नहीं। आमतौर पर बड़े नेता या खिलाड़ी ऐसी उपलब्धियों के बाद ट्रॉफी उठाते या छूते हैं, लेकिन पीएम मोदी ने ऐसा नहीं किया। उनकी इस अदा ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

क्यों पीएम मोदी ने नहीं टच की ट्राफी?
ट्रॉफी लेकर हाथ नहीं उठाने के पीछे माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के सम्मान में यह कदम उठाया। उनका मानना था कि यह ट्रॉफी महिला क्रिकेट टीम ने जीती है, और इसे छूने का पहला हक उन्हीं का है। यह जीत पूरी तरह से टीम की मेहनत और समर्पण का नतीजा है।
T20 वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने कैसे खिंचवाई थी फोटो?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। अभी 2024 में टी20 विश्व कप रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने जीता था तब भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी। उस समय भी पीएम मोदी ने फोटो खिंचवाते समय ट्रॉफी को अपने हाथ में नहीं उठाया था। इस फोटो के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के साथ खड़े थे, लेकिन छुआ नहीं था। तब भी पीएम मोदी की जमकर तारीफ हुई थी।

पीएम मोदी ने टीम की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री ने सोशल टीम की जीत पर कहा, "आईसीसी विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर अत्यंत खुशी हुई। हमारी युवा लड़कियों ने शानदार क्रिकेट खेला है। उनकी सफलता लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" Smriti Mandhana को वर्ल्ड कप जीतने के बाद लगा बड़ा झटका, 434 रन बनाने के बाद भी छीन गया नंबर-1 का ताज!
भारतीय वूमेंस टीम ने पहली बार जीता वर्ल्ड कप, बनी विश्व चैंपियन
बता दें 2025 विश्व कप जीतना एक ऐतिहासिक जीत है। भारत की महिला टीम ने वो कर दिखाया जिसका इंतजार लंबे समय से हर भारतीय को था। वूमेंस क्रिकेट 1973 में टूर्नामेंट से शुरू हुआ था लेकिन ये पहला मौका है भारतीय टीम ने विश्व कप ट्रॉफी जीती है। इससे पहले दो बार वूमेंस टीम विश्व कप फाइनल खेल चुकी है लेकिन हार मिली।लेकिन इस बार सेमिफाइन में आस्ट्रेलिया को हराया और अब फाइलन में साउथ अफ्रीका जैसी दमदार टीम को हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने 7 विकेट से साउथ अफ्रीका को हराया है।












Click it and Unblock the Notifications