महेंद्र सिंह धोनी को क्यों नहीं बनाया जा रहा भारत का हेड कोच, वजह जानकर होगी हैरानी

MS Dhoni: राहुल द्रविड़ का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए भारतीय कोच को लेकर कवायद चल रही है और अटकलों का दौर भी जारी है। नए हेड कोच की दौड़ में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण सबसे आगे हैं। लक्ष्मण को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अस्थायी कोच बनाया गया है।

यह भी देखा जाना है कि क्या द्रविड़ का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाता है। द्रविड़ ने भी अभी तक मना नहीं किया है। मामला यहां अटका हुआ है। बीसीसीआई नए हेड कोच को लेकर दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले निर्णय लेगी। ऐसे में जल्दी ही कोई फैसला देखने को मिल सकता है।

ms dhoni

प्रशंसकों का यह मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का कोच बनना चाहिए। हालांकि ऐसा होना संभव नहीं है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए एक शानदार कोच साबित हो सकते हैं लेकिन वह कोच बनने की योग्यता फ़िलहाल नहीं रखते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन अब भी वह गेम में सक्रिय हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और आईपीएल में खेलते हैं। पिछले आईपीएल के दौरान उन्होंने संकेत दे दिया था कि अगले आईपीएल में फिर से खेलने वाले हैं।

बीसीसीआई संविधान के अनुसार कोई भी सक्रिय क्रिकेटर टीम का कोच नहीं बनाया जा सकता है। हर तरह का क्रिकेट छोड़ने के बाद ही कोई खिलाड़ी कोच बनाया जा सकता है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी योग्यता के इस मापदंड पर खरा नहीं उतरते हैं, इस वजह से टीम इंडिया का कोच उनको नहीं बनाया जा सकता है।

द्रविड़ के कार्यकाल में टीम इंडिया ने अच्छा खेल दिखाया और वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया। टीम इंडिया को वहां हार का सामना करना पड़ा। इससे फैन्स को निराशा जरुर हुई होगी। अब नए कोच की रेस में वीवीएस लक्ष्मण सबसे आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+