Who Won Today Match, DC vs MI (4 April, 2026): आज का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result दिल्ली vs मुंबई

Who Won Today Match, DC vs MI (4 April, 2026): अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली की इस शानदार जीत के असली हीरो युवा बल्लेबाज समीर रिजवी रहे, जिन्होंने 90 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

रोहित शर्मा ने किया कमाल (Who Won Today Match, DC vs MI (4 April, 2026))

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली और सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। रोहित शर्मा ने भी 35 रनों का योगदान दिया और इसी दौरान एमएस धोनी के एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

Who Won Today 1

दिल्ली के गेंदबाजों की दमदार वापसी

दिल्ली के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की। मुकेश कुमार ने 2 विकेट झटके, जबकि लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपरज निगम और इम्पैक्ट प्लेयर टी. नटराजन को 1-1 सफलता मिली। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही।

पहले ही ओवर में आउट हुए राहुल

पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने अनुभवी केएल राहुल (1) को पवेलियन भेज दिया। इसके तुरंत बाद नीतीश राणा बिना खाता खोले रन आउट हो गए, जिससे दिल्ली बैकफुट पर आ गई। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 30 गेंदों पर 44 रनों (6 चौके, 1 छक्का) की तेज तर्रार पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मिचेल सैंटनर ने उन्हें आउट कर दिल्ली को तीसरा बड़ा झटका दिया।

समीर रिजवी ने जड़ा अर्धशतक

दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए समीर रिजवी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। लखनऊ के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाने के बाद, रिजवी ने आज फिर महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने निसांका के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की अहम साझेदारी की। रिजवी ने 90 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+