Who Won Today IPL Match, KKR vs PBKS: कोलकाता बनाम पंजाब का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) एक बार फिर आमने-सामने हैं और यह टक्कर सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से नहीं, बल्कि हाल की दिलचस्प भिड़ंतों की वजह से भी बेहद खास बन गई है। बीते दस दिनों में ही इन दोनों के बीच जो कुछ हुआ है, उसने आईपीएल इतिहास की किताबों में नए पन्ने जोड़ दिए हैं
एक मैच में पंजाब ने 111 रनों को डिफेंड किया (जो लीग का सबसे छोटा सफल बचाव रहा), और उससे ठीक पहले उन्होंने 262 रनों का विशाल लक्ष्य चेज कर इतिहास रच दिया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

KKR vs PBKS: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?
अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से कोलकाता ने 21 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब ने 13 मुकाबलों में बाजी मारी है। यानी आंकड़ों की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी है। लेकिन अगर हालिया दो मुकाबलों की बात करें, तो दोनों में पंजाब किंग्स ने KKR को धूल चटाई है।
KKR की मुश्किलें और PBKS का आत्मविश्वास
डिफेंडिंग चैंपियन KKR के लिए ये सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच फाइनल जैसा है। वहीं, पंजाब ने भले ही आरसीबी से पिछला मैच हारा हो, लेकिन टीम का फॉर्म और आत्मविश्वास कहीं बेहतर नजर आ रहा है।
KKR vs PBKS: कोलकाता बनाम पंजाब का मैच कौन जीतेगा?
भले ही हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में केकेआर आगे हो लेकिन हालिया फॉर्म, आत्मविश्वास और बैलेंस परफॉर्मेंस को देखते हुए इस मैच में पंजाब किंग्स को हल्का सा बढ़त दी जा सकती है। अगर केकेआर को जीतना है तो उन्हें अपनी बैटिंग लाइन-अप में एक नई धार लानी होगी और पुराने हार के जख्मों से बाहर निकलकर मैदान में उतरना होगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, मयंक मारकंडे।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, विष्णु विनोद, मुशीर खान, पायला अविनाश।












Click it and Unblock the Notifications