Who Will Win Today In IPL: पंजाब-मुंबई मैच में कौन जीतेगा? हेड टू हेड आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी
PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स दोनों टीमों ने आईपीएल के इस सीजन में प्रभावित करने वाला काम किया है। दोनों ने ही प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि अभी टॉप दो की लड़ाई चल रही है। आज मुंबई और पंजाब लीग चरण के अंतिम मैच के लिए मैदान पर उतरेंगी।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। मुंबई इंडियंस शुरुआती दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन करने में नाकाम रही, इसके बाद बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाल लिया और ताबड़तोड़ खेल दिखाया। वहां से मुंबई ने प्लेऑफ़ में जगह बना ली।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अब टाइटल की दावेदार टीम माना जा रहा है। अन्य सभी टीमों को पराजित करने की क्षमता मुंबई में है। यही बात पंजाब किंग्स के ऊपर लागू होती है। पंजाब किंग्स को अब भी आईपीएल में अपने पहले टाइटल का इंतजार है।
मुंबई और पंजाब के बीच हेड टू हेड
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक खेले गए मैचों के ऊपर नज़र डाली जाए, तो मामला ज्यादा अंतर वाला नहीं रहा है। 32 मैच खेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को 15 मुकाबलों में जीत हासिल करने का मौका मिला है।
PBKS vs MI: मुंबई-पंजाब में जीत किसकी?
इस मुकाबले में अगर जीत और हार का प्रिडिक्शन किया जाए, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। उसके पीछे कुछ कारण भी हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले कुछ मैचों में लगातार धांसू खेल दिखाया है। इसके अलावा बैटिंग यूनिट आग उगल रही है। गेंदबाजी में भी सभी अपना काम बेस्ट तरीके से कर रहे हैं। इस वजह से पंजाब के खिलाफ आज मुंबई की जीत हो सकती है।
PBKS vs MI: पिच और वेदर
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। क्रीज पर टिकने के बाद बल्लेबाज भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। इसके अलावा मौसम की बात करें, तो शाम के समय गर्मी से राहत मिलने वाली है। बारिश की कोई संभावना नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications