Who Will Win KKR vs GT: केकेआर-गुजरात के मैच में आज कौन जीतेगा? हेड टू हेड में कौन है दबंग
KKR vs GT Winner Prediction: केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल में घमासान होगा। केकेआर अपने घर में खेलेगी, इसका फायदा भी उनको मिलेगा लेकिन गुजरात के फॉर्म देखते हुए काम आसान नहीं माना जा सकता। अंक तालिका में इस समय गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर मौजूद है।
केकेआर को इस सीजन अब तक सिर्फ तीन ही मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं, आधा सफर समाप्त होने तक केकेआर की स्थिति खराब दिख रही है। अब बचे हुए हाफ में केकेआर को अपना बेस्ट प्रदर्शन करना पड़ेगा।

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली इस टीम में बैटिंग यूनिट ने निराश किया है। धांसू बल्लेबाज टीम में मौजूद होने के बाद भी खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिल रहा। आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज इस साल प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इन सबके बीच हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी है, यह देखना जरूरी है।
KKR vs GT के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस नई टीम है, इस वजह से केकेआर के साथ ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं। केकेआर और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक कुल 4 ही मौकों पर आमना-सामना हुआ है और इनमें गुजरात ने 2 बार जीत दर्ज की है। केकेआर को एक मुकाबले में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला और एक मैच अनिर्णीत रहा है।
KKR vs GT मैच में कौन जीतेगा
आईपीएल में दोनों टीमों के अब तक के आंकड़ों को देखा जाए, तो इस मैच में भी पलड़ा भारी गुजरात का ही नज़र आ रहा है। केकेआर इस सीजन फॉर्म में भी नहीं दिख रही है। गुजरात ने अंक तालिका में टॉप पर कब्जा जमाया हुआ है। इन सब चीजों के हिसाब से कहा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस की जीत के ज्यादा आसार हैं।
KKR vs GT का मैच कहाँ देखें
भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे यह मुकाबला टॉस के साथ शुरू होगा। इसके बाद 7 बजकर 30 मिनट पर मैच की पहली गेंद डाली जाएगी। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से देखा जा सकता है। इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा।












Click it and Unblock the Notifications