PAK vs IRE, Head to Head: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
PAK vs IRE, Head to Head Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, 2024 के 36वें मैच में पाकिस्तान का मुकाबला आयरलैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से देखने को मिलेगा। मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं, जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
सम्मान बचाने उतरेगी बाबर आजम की टीम
बेशक वर्ल्ड कप के लिहाज से इस मुकाबले का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान ने अपने पिछले तीन मैचों में से केवल एक जीता है और अपना सम्मान बचाने और फैंस के लिए आज का मैच खेलेगा। दूसरी ओर, आयरलैंड ने अपने पिछले तीन मैचों में से एक भी नहीं जीता है। वे अपने प्रशंसकों को कुछ यादगार देने के लिए उतरेंगे।

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों टीमों ने कुल चार आमने-सामने के मैच खेले हैं। इस दौरान पाकिस्तान तीन जीत के साथ मतबूत स्थिति में है, जबकि आयरलैंड केवल एक मैच में विजयी रहा है।
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड का मैच कौन जीतेगा?
पाकिस्तान की तुलना में आयरलैंड ज्यादा अच्छे फॉर्म में है, क्योंकि आयरलैंड ने हाल ही में पाकिस्तान को टी20 मैच में हराया है, इसलिए वे इस मैच में आत्मविश्वास से भरे होंगे। लेकिन पाकिस्तान के पास बेहतर गेंदबाजी है जो इन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसलिए पूरी उम्मीद है कि ये मैच पाकिस्तान के पक्ष में जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Pakistan vs Ireland Pitch, Weather: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, ग्राहम ह्यूम, नील रॉक, रॉस अडायर।
पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, इफ्तिखार अहमद, अबरार अहमद, आजम खान, अब्बास अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications