LSG vs KKR: लखनऊ बनाम कोलकाता का IPL कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
LSG vs KKR Match Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 5 मई को इकाना स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। लखनऊ 10 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल पर तीसरे नंबर पर है। केकेआर ने अपने 10 में से 7 मैच जीते हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। आज के रोचक मुकाबले से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
केकेआर के खिलाफ मजबूत स्थिति में एलएसजी
लखनऊ और कोलकाता ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 4 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान एलएसजी ने 3 और केकेआर ने 1 मैच जीता है। एलएसजी का कोलकाता के खिलाफ अब तक का हाईएस्ट स्कोर 210 है। लखनऊ के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 208 है।

दोनों टीमों के पिछले मैच का परिणाम
आखिरी बार ये दोनों टीमें इसी साल 14 अप्रैल को एक दूसरे से भिड़ी थीं। एलएसजी ने 20 ओवर में 161/7 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत हासिल की। केकेआर के फिल साल्ट ने अपनी 47 गेंदों में 89 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
ये भी पढ़ें- BAN vs ZIM Dream11: बांग्लादेश-जिम्बाब्वे के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
एलएसजी बनाम केकेआर का मैच कौन जीतेगा?
इस मामले में परिस्थितियां लखनऊ के पक्ष में होंगी, क्योंकि वे जानते हैं कि यहां कैसे खेलना है, क्योंकि ये उनका घरेलू मैदान है। इसके अलावा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी लखनऊ का पलड़ा भारी है। ऐसे में पूरी संभावना है कि आज का मैच केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम के नाम हो सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे। श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, हर्षित राणा, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह ग़ज़नफ़र।
लखनऊ सुपर जाइंट्स फुल स्क्वाड
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, अरशद खान, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह चरक, प्रेरक मांकड़, मयंक यादव, अमित मिश्रा, काइल मेयर्स, क्विंटन डी कॉक, मैट हेनरी, यश ठाकुर, देवदत्त पडिक्कल, शमर जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications