Who Will Win GT vs SRH Match: गुजरात टाइटन्स-सनराइजर्स हैदराबाद का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Who Will Win GT vs SRH Match: आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये हाई-वोल्टेज एक्शन गुजरात टाइटन्स (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच देखने को मिलेगा। एक ओर गुजरात की टीम पिछले मैच में करारी हार झेल चुकी है, तो दूसरी ओर हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर प्लेऑफ की अपनी बेहद कम उम्मीदों को जिंदा रखा है। ऐसे में सवाल है- इस मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहेगा?

अब तक आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 5 मुकाबले हुए हैं। इसमें गुजरात ने 4 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद सिर्फ 1 ही जीत दर्ज कर पाया है। यानी मनोवैज्ञानिक बढ़त गुजरात के पास है।

gujarat titans

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: जीटी के पास क्या है प्लस पॉइंट?
गुजरात की बल्लेबाजी जबरदस्त फॉर्म में है। साई सुदर्शन, जोस बटलर और शुभमन गिल-तीनों ही इस सीजन के टॉप-7 रन स्कोरर्स में शामिल हैं। हालांकि पिछले मैच में गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही, जहां 6 में से 4 गेंदबाज़ों की इकॉनमी 16 से ऊपर रही। इस बार कप्तान गिल साई किशोर का इस्तेमाल किस तरह करते हैं, इस पर नजर रहेगी- खासतौर पर SRH के लेफ्ट-हैवी टॉप ऑर्डर को देखते हुए।

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: SRH के लिए क्या हैं चुनौतियां और मौके?
हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब हर मैच जीतना होगा। CSK के खिलाफ जीत से आत्मविश्वास जरूर मिला है, लेकिन GT जैसी टीम के सामने जीत पाना आसान नहीं होगा। कामिंदु मेंडिस ने पिछले मैच में ऑलराउंड परफॉर्मेंस देकर प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह मजबूत की है। साथ ही SRH का टारगेट होगा GT के कमजोर मिडल ऑर्डर को जल्दी दबाव में लाना- जो अब तक 9 मैचों में सिर्फ 412 रन बना पाया है।

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: पिच और टॉस का फैक्टर
अहमदाबाद की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। अब तक यहां 8 में से 5 पारियों में 200+ स्कोर बने हैं और टॉस जीतने वाली टीम ने अगर पहले बल्लेबाजी की है, तो उसका फायदा भी दिखा है (4 में से 3 बार जीत पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को मिली है)। ऐसे में टॉस इस मैच में अहम भूमिका निभा सकता है।

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: आज का मैच कौन जीतेगा?
GT की ताकतवर टॉप ऑर्डर और SRH के कमजोर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए गुजरात को थोड़ी बढ़त मिलती है। लेकिन अगर SRH के गेंदबाज़ शुरुआती विकेट निकाल लेते हैं और कामिंदु मेंडिस जैसे ऑलराउंडर फिनिशिंग टच देते हैं, तो मैच रोमांचक हो सकता है। हालांकि, संभावित विजेता गुजरात टाइटन्स है लेकिन SRH के पास शुरुआती झटके देकर मैच पलटने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+