Who Will Win DC vs RR Match: दिल्ली बनाम राजस्थान का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका दबदबा

Who Will Win DC vs RR Match: आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में बुधवार, 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने होंगी। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ है दिल्ली की मजबूत शुरुआत, दूसरी ओर है राजस्थान की उठापटक भरी जर्नी। एक्शन से पहले दोनों टीम के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत ज़बरदस्त की थी। टीम ने अपने शुरुआती 4 मैच लगातार जीते और टॉप पर काबिज रही। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जीत उनसे सिर्फ 12 रन दूर रह गई, लेकिन टीम की कुल मिलाकर लय अच्छी रही है।

who will win dc vs rr match

राजस्थान रॉयल्स इस समय अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। उन्होंने अपने पहले दो मैच हारे, फिर दो मैच जीते, लेकिन उसके बाद फिर से दो लगातार हार झेलीं। आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें 9 विकेट से हार मिली, जहां रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम ने 174 रन का लक्ष्य सिर्फ 17.3 ओवर में पूरा कर लिया।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?

  • कुल मुकाबले: 29
  • दिल्ली जीती: 14
  • राजस्थान जीती: 15
  • दिल्ली में: 9 में से DC ने 6 जीते
  • 2022 के बाद से: DC- 2 जीत। RR - 3 जीत

एक बार फिर रनबारी की उम्मीद
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (कोटला ग्राउंड) की पिच पर आज एक बार फिर रनबारी की उम्मीद है। यहां की छोटी बाउंड्री, तेज आउटफील्ड और फ्लैट विकेट मिलकर बल्लेबाज़ों के लिए जश्न जैसा माहौल बनाते हैं। स्टेडियम के सेंटर विकेट के कारण दोनों छोर की बाउंड्री लगभग बराबर हैं, जिससे बल्लेबाज़ों को शॉट खेलने में आसानी होती है।

इसके अलावा, इस सीजन के पहले घरेलू मैच में जो भारी ओस (Dew) देखने को मिली थी, वह इस बार भी अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि बाद में बल्लेबाज़ी करना ज्यादा फ़ायदे का सौदा हो सकता है।

DC vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच?
दिल्ली कैपिटल्स की पिछली हार एक कड़ा मुकाबला था, जबकि राजस्थान लगातार दो बड़े मैच हार चुका है। टीम कॉम्बिनेशन और फॉर्म को देखें तो दिल्ली इस मैच में फेवरेट मानी जा रही है। राजस्थान को जीतने के लिए अपने बैटिंग डिपार्टमेंट में सुधार करना होगा।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

Take a Poll

दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी. नटराजन, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+