PAK vs CAN: पाकिस्तान-कनाडा मैच में बरसेंगे रन या होगा गेंदबाजों का कहर? कौन जीतेगा आज का मुकाबला
PAK vs CAN: पाकिस्तान के लिए अब टी20 वर्ल्ड कप में स्थिति बिलकुल खराब हो गई है। करो या मरो वाला मामला है। कनाडा के साथ आज मुकाबला है। इस मैच मर अगर पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ता है, तो टूर्नामेंट से भी विदाई तय हो जाएगी। ऐसे में उनके लिए नाजुक स्थिति है।
पिछले मैच में भारत के खिलाफ जीत की दहलीज तक जाकर पाक टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था। इससे पहले यूएसए ने भी बाबर आज़म की टीम को पटखनी दे डाली थी। ओवरऑल अब तक पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम की पिच किसी कब्रगाह से कम नहीं है। वहां बल्लेबाज को टिककर खेलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कनाडा के लिए भी मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। हालांकि कनाडा छोटी टीम है लेकिन पाकिस्तान के ऊपर टूर्नामेंट में बने रहने का दबाव रहेगा।
पाकिस्तान vs कनाडा हेड टू हेड
पाक और कनाडा के बीच यह कोई पहला मुकाबला नहीं है। इससे पहले भी दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है। हालांकि उस मुकाबले को काफी लम्बा समय बीत गया है। साल 2008 में इन दोनों टीमों के बीच एक टी20 खेला गया था। उस समय पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।
पाकिस्तान vs कनाडा मैच में कौन जीतेगा
दोनों टीमों में से ज्यादा ताकतवर टीम की बात की जाए, तो इस समय पाकिस्तानी टीम ही आगे नजर आती है। पाक टीम के पास भरपूर अनुभव है और धांसू गेंदबाजों की फ़ौज है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम की जीत ओ सकती है। हालांकि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है लेकिन यहाँ पलड़ा पाक का भारी है।
पाकिस्तान vs कनाडा मैच कहाँ देखें
पाकिस्तान और कनाडा के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण रात 8 बजे से देखा जा सकता है। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा ओटीटी में डिजनी+हॉटस्टार पर इस मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications