BAN vs SL 2nd T20I: बांग्लादेश-श्रीलंका का दूसरा मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Bangladesh vs Sri Lanka, 2nd T20I: श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम आज, 6 मार्च को दूसरे मुकाबले में भिड़ंत के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ये मैच बुधवार को सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 1-0 की बढ़त के साथ श्रीलंका के पास सीरीज अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है, लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा। मैच से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति में श्रीलंका
श्रीलंका और बांग्लादेश के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ अब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान श्रीलंका ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल कर ली हैं, जबकि बांग्लादेश ने चार मैच जीते हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा

bangladesh

सिलहट की पिच रिपोर्ट
सिलहट की पिच शानदार बल्लेबाजी विकेट है, जैसा कि पहले मैच में देखा गया था, जहां 400 से अधिक रन बने थे। दूसरे मैच में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है। पहले मैच में यहां दोनों टीमों ने अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को पिच से बहुत कम मदद मिली।

बांग्लादेश-श्रीलंका का दूसरा मैच कौन जीतेगा?
श्रीलंका ने आखिरी मैच में दिखाया कि वह बांग्लादेश से अधिक अनुभवी टीम है और उसने शानदार जीत हासिल की। उनके खिलाड़ी फॉर्म में हैं और वे यहां जीतने के लिए काफी आश्वस्त होंगे। ऐसे में ये उम्मीद की जा सकती है कि दूसरा मैच भी श्रीलंका के नाम होगा, लेकिन ये इतना आसान भी नहीं होने वाला है।

बांग्लादेश-श्रीलंका फुल स्क्वाड
श्रीलंका टीम:
अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका, जेफरी वेंडरसे।

बांग्लादेश टीम: लिट्टन दास (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदयोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद नईम, अनामुल हक, तैजुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+