AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Australia vs West Indies, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार, 6 फरवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा। कप्तान शाई होप की अगुवाई वाली टीम किसी भी कीमत पर इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी। आइए मैच से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 145 वनडे मैचों में आमना-सामना हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 78 जीत के साथ आगे चल रही है, जबकि वेस्टइंडीज के नाम सिर्फ 61 जीत दर्ज हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है।

australia

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे मैच कौन जीतेगा?
ऑस्ट्रेलिया अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सीरीज में 2-0 से आगे है। स्टीव स्मिथ एंड कंपनी की नजर 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर है, वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में पूरी संभावना है कि सीरीज का आखिरी मैच भी ऑस्ट्रेलिया जीतेगा।

AUS vs WI Full Squad: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज फुल स्क्वाड
वेस्टइंडीज टीम: एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, केजोर्न ओटले, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओशेन थॉमस, केवम हॉज, टेविन इमलाच, हेडन वॉल्श, टेडी बिशप।

ये भी पढ़ें- AUS vs WI 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें ओवल स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, बेन मैकडरमॉट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, ट्रैविस हेड, स्पेंसर जॉनसन, लांस मॉरिस, मैकेंज़ी हार्वे।

ये भी पढ़ें- Sania Mirza: फिर से एक होने जा रहे हैं सानिया और शोएब? तलाक के बाद दोनों के रिश्ते पर मिला ये बड़ा संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+