IND vs BAN: कौन बनाएगा आज भारत-बांग्लादेश मैच में सबसे ज्यादा रन, 3 खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर
IND vs BAN: भारतीय टीम अब टी20 वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू करने के बेहद करीब है। टीम इंडिया आज बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच के साथ ही अपना अभियान शुरू कर देगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया से बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है।
भारतीय टीम में विराट कोहली देरी से शामिल हुए हैं और शायद वह आज के इस अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं होंगे। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अभी आईपीएल खेलकर आए हैं, इस वजह से फोर्मेट में ढलने की समस्या नहीं आएगी। हालांकि कंडीशंस थोड़ी अलग जरुर हैं।

बांग्लादेशी टीम पिछले कुछ समय से अमेरिका में ही है लेकिन उनके लिए दौरा ठीक नहीं रहा है। अमेरिकी टीम ने घरेलू सीरीज में बांग्लादेशी टीम को पराजित किया है। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी आज के अभ्यास मैच में धमाकेदार बैटिंग कर सकते है। टॉप स्कोरर की संभावना वाले तीन नामों की चर्चा यहाँ की गई है।
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया है। जायसवाल ने आईपीएल में एक शतक भी जमाया था। उनकी फॉर्म में कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। अगर वह कुछ गेंदों तक टिके रह गए, तो बांग्लादेशी गेंदबाजों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
उनके अलावा सूर्यकुमार यादव को कौन भूल सकता है। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आईपीएल में एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। वह बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वर्ल्ड कप में वह नम्बर एक बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव आज के मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की क्षमता किसी से छुपी हुई नहीं है। वह टिकने पर अकेले दम पर मैच समाप्त करने का माद्दा रखते हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से भी तूफ़ान देखने को मिल सकता है। नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में आज रनों की बारिश होते हुए दिख सकती है।












Click it and Unblock the Notifications