IND vs ENG: कौन बनाएगा आज भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में सबसे ज्यादा रन, 3 खिलाड़ियों में टक्कर
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का रास्ता तय करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम ने इस इवेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है।
यूएस लेग के बाद वेस्टइंडीज में आने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजो ने जलवा दिखाया है। इनमें सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, शिवम दुबे, ऋषभ पन्त सभी का नाम लिया जा सकता है। पन्त ने तो यूएस में हुए मैचों के दौरान भी अपने बल्ले से तबाही मचा डाली थी। यहाँ आज के मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने की संभावना वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में चर्चा की गई है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस दावेदारी में सबसे पहले स्थान पर आ जाते हैं। रोहित शर्मा ने पिछले मुकाबले में धमाका करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धो डाला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 92 रनों की बड़ी पारी खेली थी। आज भी अगर वह पावरप्ले में टिकने में सफल रहते हैं, तो बड़ा धमाका कर देंगे और इंग्लैंड के लिए सरदर्द बनेंगे।
ऋषभ पन्त पिछले मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए थे लेकिन लीग चरण में भारतीय टीम की नैया पार लगाने वाले वही बल्लेबाज थे। चोट से वापस आने के बाद पन्त ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया है।ऋषभ पन्त के बल्ले से आज रन आने की उम्मीद की जा सकती है। उनके रन आने काफी अहम भी हैं क्योंकि सेमीफाइनल जैसे मैच में बल्लेबाजों का योगदान अपेक्षित है।
सूर्यकुमार यादव पिछले मैच में नहीं चल पाए थे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से रन देखने को मिले थे। सूर्या अभी अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। अगर उनके बल्ले से रन आएँगे, तो वह टी20 रैंकिंग में फिर से नम्बर एक का ताज अपने नाम कर लेंगे। फ़िलहाल वहां ट्रेविस हेड हैं। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आज के सेमीफाइनल में रन आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications