IND vs BAN: कौन बनाएगा आज के मैच में सबसे ज्यादा रन? 3 भारतीयों के बीच कड़ी टक्कर
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज शाम खेला जाना है। भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया टी20 सीरीज में भी कुछ उसी तरह का प्रदर्शन दोहराने का प्रयास करते हुए इस मैच में मैदान पर उतरेगी।
भारतीय टीम में युवा और अनुभव का मिश्रण दिखाई देता है, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग घरेलू मैदानों पर पहली बार देखने को मिलेगी। एक और अहम बात स्टेडियम की है। ग्वालियर के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच है, यह स्टेडियम नया बना है। भारतीय बल्लेबाजों में कौन यहाँ धमाका कर सकता है, इसका प्रिडिक्शन करने का प्रयास किया गया है।

भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बात की जाए, तो सबसे पहला नाम अभिषेक शर्मा का आता है। अभिषेक शर्मा ने कम समय में ही प्रभाव छोड़ने का काम किया है। उनके बल्ले से तूफानी रन देखने को मिले हैं और वह एक शतक भी जमा चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने लगभग 175 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। गेंदबाजों पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत वह बैटिंग करते हैं। आज वह टॉप स्कोरर हो सकते हैं।
इस कड़ी में सूर्यकुमार यादव का नाम आना जरूरी है। कप्तान सूर्या इस समय टी20 रैंकिंग में नम्बर दो पर हैं। नम्बर तीन या चार नंबर पर खेलते हुए सूर्यकुमार यादव अपने बल्ले से धमाका कर सकते हैं। सूर्या के पास शॉट्स की वैरायटी है, ऐसे में सूर्या का बल्ला आग उगल सकता है। वह आज के मैच में टॉप स्कोरर हो सकते हैं।
तीसरा नाम रिंकू सिंह का आना चाहिए। हालांकि वह बैटिंग काफी नीचे करते हैं लेकिन अगर टीम के कुछ बल्लेबाज जल्दी आउट होते हैं, तो रिंकू की बल्लेबाजी जल्दी आ जाएगी। उस स्थिति में वह गेंदबाजों के ऊपर कहर बनकर टूट सकते हैं। मौका मिलने पर रिंकू सिंह अगर टॉप स्कोरर बन जाए, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications