IPL 2025: कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ मुंबई के लिए ओपन? 4 खिलाड़ियों के बीच टक्कर
IPL 2025: मुंबई इंडियंस इस बार ईशान किशन को शामिल नहीं कर पाई। हालांकि बोली लगाने के लिए मुंबई की टीम गई थी लेकिन बाद में बात नहीं बन पाई। वह मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग स्लॉट में अच्छा काम करने वाले प्लेयर थे लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद में चले गए हैं।
ईशान किशन के जाने से रोहित शर्मा के साथ मुंबई के लिए ओपन कौन करेगा? यह एक बड़ा सवाल है। टीम कॉम्बिनेशन भी देखना पड़ेगा। रोहित शर्मा के साथ तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, बुमराह और हार्दिक पांड्या को मुंबई ने रिटेन किया था। इस वजह से ईशान किशन को बाहर कर दिया गया।

ओपनिंग स्लॉट पर खेलने के लिए मुंबई इंडियंस के पास कुछ विकल्प हैं। पहला नाम इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का आता है। वह पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करने में माहिर हैं। उनको यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनके अलावा तिलक वर्मा को भी ऊपर खेलने भेजा जा सकता है।
इन दोनों में से कोई एक ऊपरी क्रम में रोहित शर्मा का साथ दे सकता है। उनके अलावा युवा खिलाड़ी नमन धीर भी एक विकल्प हैं। उनको भी ओपनर के तौर पर भेजा जा सकता है। हालांकि वह उतने अनुभवी नहीं हैं लेकिन रोहित के साथ खेलने से अनुभव मिलेगा।
दक्षिण अफ्रीका से आने वाले तूफानी खिलाड़ी रयान रिक्लेटन भी ओपन कर सकते हैं। इन चारों में से ही कोई एक खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए ओपन कर सकता है। हालांकि ईशान किशन की बात कुछ और थी। उनकी पकड़ नई गेंद पर बेहतरीन थी और टिकने के बाद वह लम्बी पारी खेलने के लिए जाते थे।
कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर इस बार बड़ी जिम्मेदारी रहेगी क्योंकि पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। अब नई टीम के साथ पांड्या को तालमेल बैठाना होगा। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और बुमराह की जोड़ी एक बार फिर से मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications