IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के मैच में बल्लेबाजों को नहीं टिकने देंगे ये गेंदबाज, ले सकते हैं सबसे ज्यादा विकेट
Asia Cup 2023, IND vs PAK: एशिया कप 2023 में आज एक बार फिर बहुप्रतीक्षित मुकाबला होने जा रहा है। टूर्नामेंट का तीसरा सुपर फोर मैच 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से होगा। मैच से पहले जानते हैं कि कौन तीन गेंदबाज आज सबसे ज्यादा विकेट चटका सकते हैं?
हारिस रउफ
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने भारत के खिलाफ पहले मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए इस गेंदबाज का सामना करना आसान नहीं होने वाला है। पहले ग्रुप स्टेज में हारिस रउफ ने भारत के खिलाफ 9 ओवर में 58 रन देकर तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था। भारत के खिलाफ एक बार फिर गेंदबाज अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगा।

नसीम शाह
पाकिस्तान के नसीम शाह ने ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8.5 ओवर में 3 विकेट झटके थे। नसीम शाह एशिया कप 2023 के तीन मैच में सात विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। ऐसे में आज भारत बनाम पाक मैच में भी वो पाकिस्तान के लिए अहम किरदार अदा कर सकते हैं।
जसप्रीत बुमरा
टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमरा की वापसी हो गई है। पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी के मामले में सभी के निगाहें जसप्रीत बुमरा पर ही रहेंगी। बुमराह दबाव में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट निकालने की कला में माहिर हैं। भारत-पाक मुकाबले में बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी होना लगभग तय है।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिज़वान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023, IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, जानिए कौन जीतेगा मैच?
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications