Asia Cup 2023, IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, जानिए कौन जीतेगा मैच?

Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match: एशिया कप 2023 में 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का तीसरा सुपर फोर मैच खेला जाएगा। इस सीजन के तीसरे सुपर फोर मैच में भारत दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत इस समय सुपर 4 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान पहले स्थान पर विराजमान है। ये मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान बाबर आजम की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी- दोनों में ही शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर भारत ने एशिया कप के अपने पिछले मैच में नेपाल का सामना किया और 10 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

 pakistan vs india

भारत-पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत एशिया कप के इस सीजन के सुपर 4 में अपना पहला मैच खेलेगा, जबकि पाकिस्तान एक मैच में पहले ही जीत दर्ज करने के बाद मैच में उतर रहा है। दोनों टीमों ने इस फॉर्मेट में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 133 मैच खेले हैं, जहां भारत ने 55 मैच जीते हैं और पाकिस्तान ने 73 मैच में जीत दर्ज की है। दोनों टीमें आर प्रेमदासा स्टेडियम पर दूसरी बार वनडे में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2005 में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 59 रन से मैच जीता था।

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पिच की बात करें तो कोलंबों का आर.प्रेमदासा स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार माना जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि यहां एक बार फिर बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका मिलेगा। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलना शुरू हो सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों का पलड़ा भारी रहेगा।

केएल राहुल या ईशान किशन किसे मिलेगा मौका?
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में केएल राहुल और जसप्रीत बुमरा की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे ज्यादा माथापच्ची केएल राहुल और ईशान किशन में चुनने को लेकर होगी। ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान का मैच कौन जीतेगा
पाकिस्तान की टीम अपने पहले सुपर 4 मैच में बांग्लादेश को आसानी से हराने के बाद प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत में उन्होंने भारत को सिर्फ 266 रन पर आउट कर दिया था, जिससे उन्हें इस खेल में आत्मविश्वास मिलेगा। दोनों टीमों के वनडे फॉर्मेट में पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, यह मुकाबला टीम इंडिया अपने नाम कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+